Holi 2023 रंगों का त्योहार होली जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस साल यानि 2023 में होली (Holi 2023) का पर्व 8 मार्च को पड़ रहा है। होली से एक दिन पहले रात को होलिकादहन होता है और अगले दिन गुलाल और रंगों से होली मनाई जाती है। कोई भी पर्व बिना पकवान के अधूरा होता है और होली पर घरों में पकवान न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता।

- Holi 2023 कुछ लोगों के लिए होली खाने-पीने, मौज-मस्ती करने और रंगों से खेलने का पर्व है, तो कुछ लोग शराब या भांग के नशे में चूर होकर पर्व का मजा लेते हैं। असल में ज्यादातर लोग इसी श्रेणी में हैं। शराब या भांग का सेवन वैसे तो सेहत के लिए खतरनाक है और आपको इससे बचना चाहिए लेकिन कुछ लोगों के लिए नशे के बिना यह पर्व अधूरा है।

- Holi 2023 शराब या भांग का सेवन हर तरह से सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन इनके साथ कुछ चीजों के सेवन से आपको दोगुना नुकसान हो सकता है। Holi 2023 होली पर बहुत से लोग बियर पीते हैं और बियर पेट फूलाने का काम करती है। आपको बियर के साथ ब्रेड और ब्रेड से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों चीजों में यीस्ट होता है और आपका पेट इतनी ज्यादा मात्रा में यीस्ट को एक साथ पचा नहीं पाता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या या कैंडिडा इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

Holi 2023 इस होली पर जब आप अपने दोस्तों के साथ शराब पीने बैठें, तो ध्यान रहे कि समोसे, पकौड़े, नमकीन और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें साथ लेकर न बैठें। इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र को नुकसान दे सकती हैं। नमकीन चीजें आपकी प्यास बढ़ाती हैं और इस वजह से आप अधिक शराब पी लेते हैं। इसके अलावा शराब का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जिससे आपको बार-बार पेशाब आता है।

शराब पेट खाली होने की प्रक्रिया में देरी करती और ओसोफैगल स्फिंक्टर को प्रभावित करती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स होता है। शराब के साथ पिज्जा जैसी चीजें खाने के बाद लक्षण और भी गंभीर हो जाते हैं। पिज्जा में डाली गई चीजें जैसे टमाटर गर्ड, एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकती हैं।
Holi 2023 शराब पीते समय या इसके बाद चॉकलेट, कैफीन या कोको से भी बचना चाहिए। यह चीजें पेट और आंतों को नुकसान देती हैं। शराब के साथ इन चीजों का सेवन गैस, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

चिकन में प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन एक ऐसा तत्व है, जो शरीर में पचने में समय लेता है। यही वजह है कि शराब के साथ चिकन खाने से बचना चाहिए क्योंकि आपके पचने में समय लेगा और आपके खून में शराब के लेवल को धीमा कर देगा।
Holi 2023 शराब के साथ किसी भी तरह के डेयरी उत्पाद खाने से बचना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन आपकी पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप थोड़ा सा भी लैक्टोज लेक्टोज इनटोलरेंस हैं, तो शराब और डेयरी उत्पाद पेट में भयंकर तबाही मचा सकते हैं।

Holi 2023 होली पर भांग पीना एक आम बात है। भांग का नशा बहुत ज्यादा होता है और कई-कई दिनों तक रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि भांग का सेवन कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए और इसे कभी भी शराब के साथ नहीं लेना चाहिए। भांग के साथ कभी भी फैट वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। है फैट वाले फूड का सेवन करने से कैनाबिडीओल (सीबीडी) नामक कैनाबिनोइड की अवशोषण दर बढ़ सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि इससे आपका नशा और गहरा हो सकता है और तकलीफ बढ़ सकती है।
अरे बाप रे ! चाइना के चुम्बन डिवाइस से ऑनलाइन हुई ‘किस’ https://shininguttarakhandnews.com/kissing-device-china-news/

