MLA KEDNAY TRANSPLANT उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक के बेटे ने पिता को किडनी देकर रिश्तों की अहमियत की एक मिसाल पेश की है. उधमसिंह नगर जिले की किच्छा सीट से विधायक तिलक राज बेहड़ (Tilak Raj Behar) की किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी सफल रही. उन्हें किडनी प्रत्यारोपण के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. MLA के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने पिता को किडनी देने का फैसला किया. जिसके बाद उनकी सर्जरी कर किडनी ट्रांसप्लांट की गई.
MLA KEDNAY TRANSPLANT पिता को किडनी देकर मिसाल पेश की

MLA KEDNAY TRANSPLANT दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में विधायक तिलक राज बेहड़ का सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण हो गया है. MLA के निजी सचिव मेहुल शर्मा ने बताया कि तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की है.विधायक तिलक राज बेहड़ ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, ‘आप सब की प्रार्थना, दुआ, आशीर्वाद, प्रेम, स्नेह और ईश्वर की असीम कृपा के चलते मेरी किडनी की सर्जरी सफल रही. आज अच्छे संस्कारों का ही फल है जिसने मेरे छोटे पुत्र सौरभ बेहड़ ने अपनी किडनी मुझे दी है वह भी पूरी तरह से स्वस्थ है.’

MLA KEDNAY TRANSPLANT विधायक तिलकराज बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ के लिए क्षेत्र के मंदिरों, गुरुद्वारों और दरगाहों में उनके समर्थकों ने दुआएं की. कांग्रेस इकाई ने शहर के एमपी चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में हवन कराया. गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब और गुरुद्वारा श्री उत्तम नगर बाबा बुड्ढा साहिब में विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की अरदास की गई. मुस्लिम समाज के लोगों ने अलग-अलग मजारों पर विधायक बेहड़ के स्वस्थ होने की मन्नत मांगते हुए चादर चढ़ाई उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने विधायक बेहड़ के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके बेटे सौरभ बेहड़ की खूब सराहना की है.
चमकेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री ने दोहराया संकल्प https://shininguttarakhandnews.com/cm-dhami-champawat-news/

