Report by – Anita Tiwari , Dehradun

MLA Umesh Kumar News खानपुर विधायक उमेश कुमार और लक्सर विधायक शहजाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 1 नवम्बर 2022 को भेजे अपने पत्र में मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए।

- वहीँ लक्सर विधायक शहजाद ने भी 1 नवम्बर 2022 को भेजे अपने पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर हिमपात होने के कारण विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में ही आयोजित करवाने का आग्रह किया है।
MLA Umesh Kumar News एमएलए उमेश कुमार के हर कदम पर रहती है ख़ास नज़र

- MLA Umesh Kumar News ये तो जगज़ाहिर है कि विपक्ष के नाम पर कांग्रेस को कमज़ोर बताने वाले निर्दलीय विधायक उमेश कुमार खुद को वन मैन आर्मी और विपक्ष का मजबूत स्तम्भ बताते हैं लेकिन देखना है सरकार इन विधायकों के अनुरोध पर क्या फैसला करती है वैसे विधायक उमेश कुमार और सरकार में बेहद नजदीकियां हैं और खुद मुख्यमंत्री धामी ने अपने रिश्तों की मिठास का एहसास अक्सर खानपुर विधायक कराते ही रहते हैं। ऐसे में सुझाव पर सकारात्मक फैसले की ही उम्मीद जताई जा रही है।
हरिद्वार में किन्नर ने लड़की बन रचाई शादी https://shininguttarakhandnews.com/online-love-froud-haridwar/

