भर-भर के प्रोटीन Mosquito Burger

मच्छर के पैटी वाली बर्गर सोच के ही शायद उल्टी या घिन्न आ जाए। अरे! तो खाइये मत पर जान तो लिजिए आखिर कहां और कौन लोग हैं जो मच्छर वाला बर्गर खाते हैं। हर साल, बरसात के मौसम में, अफ्रीका में विक्टोरिया झील के पानी पर खरबों मिज – मच्छरों के तरह छोटी मक्खियाँ – भिनभिनाती रहती हैं, इनका झुंड इतना बड़ा होता है कि ये किसी व्यक्ति का दम घोंट सकते हैं। पर अफ्रीका में रहने वाले मिडज़ नाम के समुदाय के लिए ये मच्छर प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। इसलिए इन मक्खियों के झुंड से निपटने के लिए, स्थानीय लोगों ने एक तरीका सोचा और उनकी योजना काम भी कर रही है।
विक्टोरिया नदी के पास मक्खियाँ इतनी भर जाती हैं, कि उन्हें पकड़ना कोई बड़ा टास्क नहीं होता। इसके लिए यहां के लोग केवल बर्तन और फ्राइंग पैन से ही मच्छरों-मक्खियों को इकट्ठा करते हैं। ये मिज मक्खियाँ प्रोटीन का भी एक बड़ा स्रोत हैं। स्थानीय निवासी नहीं चाहते थे कि आसानी से मिलने वाला प्रोटीन बर्बाद हो जाए, इसलिए उन्होंने मच्छर बर्गर बनाने की परंपरा शुरू की।
वास्तव में, इस मच्छर बर्गर में सामान्य बीफ़ बर्गर पैटी की तुलना में सात गुना अधिक प्रोटीन होता है। एक बार जब वे पर्याप्त मक्खियाँ इकट्ठा कर लेते हैं, तो वे इसे एक साथ मैश करते हैं और इसे पैटी आकार में आकार देते हैं। एक पैटी में लगभग 5 लाख मिडज या छोटी मक्खियाँ होती हैं। जिन लोगों के आहार में आमतौर पर बहुत कम प्रोटीन होता है, उनके लिए मॉस्किटो बर्गर वरदान है, और अकाल के समय में, वे जीवन रक्षक साबित हो सकते हैं।