BJP Mayor Dehradun बात कर लेते हैं भाजपा मेयर सुनील उनियाल गामा की जो आजकल चर्चा में हैं। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने उन पर लगाए गए आरोपों पर साफ कहा कि चुनाव के दौरान मैंने जो सम्पति दिखाई उसको लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। उनके अनुसार 18 साल की उम्र से काम शुरू किया , पान का खोखा चलाया, चाऊमीन बेची, वीडियोग्राफी का काम किया वीडियो लाइब्रेरी चलाई , ठेकेदारी की इसके बाद 2012 तक कुछ संपत्तियां उन्होंने ली वहीँ वो B केटेगरी के बड़े ठेकेदार थे । उन्होंने अपनी कई संपत्तियां बेची और संपत्तियों की दरें बढ़ी जिसका फायदा हुआ।
BJP Mayor Dehradun आप और कांग्रेस के निशाने पर गामा

- BJP Mayor Dehradun उनके अनुसार मेरी पत्नी नौकरी करती है, मेरी बेटी लंदन में रहती है और वहां नौकरी करती है मेरा बेटा एम टेक है वो भी अपना काम करता है ऐसे में कोई मुझे कैसे कह सकता है कि मैं जमीन नहीं ले सकता, मेयर कहते हैं कि जिन्होंने मेरे खिलाफ ये षड्यंत्र रचा है उनके खिलाफ़ कार्रवाई करूंगा क्योंकि लोग जानते भी है वो लोग क्या करते है और उन पर क्या मामले चल रहें है, पुरानी संपत्तियां बेचकर मैंने नई संपत्तियां खरीदी इसमें गलत क्या है।

- BJP Mayor Dehradun वहीं इस मामले में अब आप नेता रविंद्र आनंद ने कहा कि प्रदेश भर में एक और जनता का महंगाई से बुरा हाल है वही देहरादून के मेयर जनता के पैसे से करोड़ों रुपए की संपत्ति खड़ी कर लेते हैं उन्होंने मेयर द्वारा दी गई मीडिया को सफाई जिस में उन्होंने चाऊमीन की ठेली एवं पान के खोखे से करोड़ों रुपए कमाने की बात कही थी उस पर पलटवार करते हुए चिर परिचित व्यंगात्मक अंदाज में कहा कि यदि मेयर साहब ने चाऊमीन से करोड़ों रुपए कमाए तो चाऊमीन का ठेला तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का रहा होगा और ठेले पर छतरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यदि ऐसा है तो हम मानने को तैयार हैं कि आप करोड़ों रुपए की संपत्ति चाउमीन की दुकान से अर्जित कर सकते हैं ।
BJP Mayor Dehradun उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से सुनील उनियाल गामा ने पिछले दो-तीन वर्षों में महंगी महंगी संपत्तियां खरीदी, पेट्रोल पंप लगाए, होटल खोलें जमीनें खरीदी लग्जरी गाड़ियां खरीदी यह सब उनको कटघरे में खड़ा करता है उन्होंने मेयर गामा से सवाल किया कि आखिर स्मार्ट सिटी का लगभग 2000 करोड रुपए कहां गया ? उत्तराखंड आप नेतृत्व ने कहा है कि जल्द ही सरकार द्वारा इस संबंध में कोई निर्णय ना लिया गया तो आम आदमी पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी ।
IAS के दादा-दादी का सुसाइड नोट पढ़कर रो देंगे https://shininguttarakhandnews.com/ias-grandparents-suicide/


