Multigrain Atta Benefits सादी गेहूं के आटे की रोटियों से बेहतर इन हाई फाइबर आटे की रोटियों को करें अपने खानपान में शामिल. ब्लड शुगर कम होने में मिलेगी मदद. भारतीय खानपान में अधिकतर रोटी, सब्जी और दाल का सेवन ही किया जाता है. जब तक खाना इस तरह का ना हो तब तक खाने में मजा ही नहीं आता. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को खानपान में मजे से ज्यादा सेहत का ध्यान रखना पड़ता है और उन चीजों को अपनी जीवनशैली और खाने का हिस्सा बनाना होता है जिनसे उन्हें ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) ना झेलना पड़े और शुगर लेवल कंट्रोल में रहे.
Multigrain Atta Benefitsखानपान में मजे से ज्यादा सेहत का ध्यान

Multigrain Atta Benefits यहां ऐसे ही कुछ खास आटे (Flour) का जिक्र किया जा रहा है जिससे आप आसानी से रोटियां बनाकर खा सकते हैं. आपको इन आटे की रोटियां (Chapati) स्वादिष्ट भी लगेंगी और आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य भी रहेगा.

- Multigrain Atta Benefits बार्ली या जौ का आटा सेहत को दुरुस्त रखने में फायदेमंद होता है. इस आटे से बनी रोटियां डायबिटीज के मरीज (Diabetics) बिना चिंता किए खा सकते हैं. यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी सहायक है और साथ ही इंफ्लेमेशन को रोकता है जिससे शरीर को स्वस्थ बने रहने में मदद मिलती है.
Multigrain Atta Benefits रागी का आटाअच्छी गुणवत्ता वाले डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है रागी का आटा. इस आटे को डायबिटीज में अच्छा माना जाता है. इस आटे से बनी रोटियों को खाने पर पेट लंबे समय तक भरा रहता है और फूड इनटेक भी कम होता है जिस चलते रागी (Ragi) का आटा वजन नहीं बढ़ने देता. इस आटे की रोटियां ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती हैं.
अमरनाथ का आटा

Multigrain Atta Benefits अमरनाथ (Amarnath) के दानों को पीसकर बनाया गया अमरनाथ का आटा एंटीडायबिटिक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इस आटे से बनी रोटियां ब्लड शुगर को सामान्य रखती हैं. इसके अलावा इसमें हाई प्रोटीन, खनिज और विटामिन की मात्रा पाई जाती है जो डायबिटीज में फायदेमंद है.ओट्स का आटा
Multigrain Atta Benefits हाई फाइबर ओट्स (Oats) डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं. वहीं, इसमें कैलोरी भी कम होती है. 100 ग्राम ओट्स से ही शरीर को 68 कैलोरी और 21 ग्राम तक फाइबर की मात्रा मिलती है. ऐसे में इस आटे की रोटियां खाना फायदेमंद होता है. ओट्स से रोटियां बनाने के लिए मिक्सर में ओट्स पीसकर आटा बना लें. इसे नमक डालकर सामान्य आटे की तरह ही गूंथे. आप इसमें प्याज, धनिया और हल्का तेल डालकर भी टेस्टी रोटियों का आटा गूंथ सकते हैं.

