स्मार्ट देहरादून एक खौफनाक हत्याकांड से दहल गया….दिनदहाड़े हुई इस बेरहम मर्डर ने शहर में सनसनी फैला दी क्योंकि जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया वो शहर का सबसे भीड़ भाड़ वाला बाजार है…..शहर के अत्यंत व्यस्त मच्छी बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।
दिनदहाड़े गला काटकर की बेरहमी से हत्या

देहरादून पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट
सरेआम चापड़ से हमला कर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गुंजन उर्फ गुन्नु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते तनावपूर्ण माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपित ने युवती को बीच सड़क पर बाहर बुलाया और भीड़ के बीच ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे, जबकि आक्रोशित भीड़ ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया।

आपराधिक घटनाओं की बढ़ती संख्या के बीच एक बार फिर राजधानी देहरादून में इस कांड से व्यापरियों और आम लोगों में खौफ दौड़ गया…..रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे एक युवक ने धारदार हथियार से युवती पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।पूरे घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक जांच शुरू की गई।
अजय सिंह एस एस पी देहरादून ने तत्काल टीम अलर्ट की और जल्द से जल्द खुलासे के सख्त आदेश दिए जिसके बाद दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार, निवासी खुडबूढ़ा मोहल्ला के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हमले के कारणों को लेकर सख्ती से सवाल किए गए ।

पुलिस अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार, गुंजन का पीछा कर रहा था. इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी. गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी.
हत्या आरोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी. गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए. उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा.
ये भी पता चला है कि गुंजन और हत्या आरोपी आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी. जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उसका साथ छोड़ते हुए बातचीत भी बंद कर दी थी. इसके बावजूद आकाश उसका पीछा करता रहता था. इस दौरान दो दिन पहले उसने गुंजन को जानमाल की धमकी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस सुस्त रही. आखिरकार आरोपी आकाश ने गुंजन की जान ले ली.ख़बर मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है….

