Naag Panchami नाग देवता को समर्पित है नाग पंचमी

Naag Panchami वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन नाग देवता को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से भक्त को नाग देवता के संग महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन पूजा के दौरान नाग देवता पर दूध अर्पित करने का विधान है।

इससे घर में सुख-शांति आती है और नाग देवता का आशीर्वाद मिलता है। नाग पंचमी के अवसर पर दान और खरीदारी करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही राहु-केतु के दोषों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं कि नाग पंचमी के दिन किन चीजों की खरीदारी करना लाभकारी होता है।

नाग पंचमी का त्योहार केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है; इस दिन की गई खरीदारी घर में समृद्धि लाती है, और किया गया दान कष्टों का शमन करता है। सही वस्तुओं के चयन से व्यक्ति जीवन में सुख-शांति और राहु-केतु के दोषों से मुक्ति पा सकता है। शास्त्रों में कहा गया है कि नाग पंचमी पर शुद्ध मन से किया गया गुप्त दान और धातु की खरीदारी घर को कभी धन-धान्य से खाली नहीं होने देती।

नाग पंचमी पर क्या खरीदना शुभ होता है?
धातु के नाग-नागिन: इस दिन चांदी, तांबे या पीतल के नाग-नागिन की प्रतिमा खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे लाकर घर के मंदिर में स्थापित करने से वास्तु दोष और सर्प भय खत्म होता है।
शिव पूजा की सामग्री: मिट्टी का शिवलिंग, रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, और तांबे का लोटा खरीदना इस दिन अत्यंत फलदायी होता है।
चांदी के सिक्के या आभूषण: नाग पंचमी पर चांदी खरीदना लक्ष्मी जी को आकर्षित करता है, क्योंकि चांदी का संबंध चंद्रमा से है जो मन को शांति प्रदान करता है।

नाग पंचमी के दिन क्या घर न लाएं Naag Panchami

नाग पंचमी के अवसर पर कुछ चीजों को भूलकर भी घर नहीं लाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वर्जित चीजों को घर लाने से व्यक्ति के जीवन पर नकारत्मक प्रभाव पड़ता है और कईटी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नाग पंचमी के दिन चाकू, कैंची, सुई, कील और नुकीली चीजों को घर नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा सुई-धागे का उपयोग करना वर्जित माना गया है।