Nana Patekar Death नाना पाटेकर का उत्तराखंड से था दिल का रिश्ता

Nana Patekar Death बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह गोवा स्थित अपने घर में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था और करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई। नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

नीती घाटी और तपोवन में की थी शूटिंग Nana Patekar Death

नाना पाटेकर का उत्तराखंड से भी खास जुड़ाव रहा। वर्ष 2022 में एक मराठी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वह उत्तराखंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कई हिस्सों में शूटिंग की और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखा। चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में बिताए दिनों के दौरान पहाड़ों की शांत वादियों ने उन्हें खासा प्रभावित किया था। रुद्रप्रयाग में फिल्म शूटिंग के दौरान उन्होंने गुप्तकाशी और केदारघाटी में भी कई यादगार दिन बिताये थे। उन्होंने केदारघाटी, गुप्तकाशी के देवर गांव और जाखधार में कुछ समय पहले एक फिल्म की शूटिंग पूरी की थी

फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने चमोली की नीती घाटी, तपोवन और लाता क्षेत्र में करीब नौ दिन बिताए थे। जोशीमठ और आसपास के पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड में जमीन लेकर रहने की इच्छा भी जाहिर की थी। उनके लिए उत्तराखंड सिर्फ शूटिंग की लोकेशन नहीं रहा, बल्कि पहाड़ों की शांति और प्राकृतिक वातावरण ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी प्रभावित किया।उत्तराखंड प्रवास के दौरान नाना पाटेकर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के लोगों और प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की थी। उन्होंने उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह बताया था। इसी दौरान पहाड़ों में अपना घर बनाने की इच्छा भी सामने रखी थी।

देहरादून में अस्पताल में भी हुई थी शूटिंग

देहरादून में फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर आरोग्यधाम अस्पताल भी पहुंचे थे। यहां फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग की गई थी। इस दौरान वह पहाड़ी टोपी और कुर्ते में नजर आए थे। अस्पताल में इलाज से जुड़े एक दृश्य की शूटिंग की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी।नाना पाटेकर को अपने बीच देखकर अस्पताल के स्टाफ और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी लिए। उत्तराखंड में बिताया उनका यह प्रवास आज उनके प्रशंसकों और प्रदेश से जुड़े लोगों के लिए एक खास याद बन गया है।

पहाड़ों में बसने का सपना रह गया अधूरा

उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण से प्रभावित नाना पाटेकर ने यहां रहने की इच्छा जताई थी। चमोली की वादियों से लेकर देहरादून तक उनके उत्तराखंड प्रवास की यादें अब उनके प्रशंसकों के लिए और भी भावुक कर देने वाली हैं। नाना पाटेकर के निधन के साथ ही भारतीय सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया, जिसकी पहचान दमदार अभिनय और अलग अंदाज के लिए हमेशा याद की जाएगी।