Numerology विज्ञान और एआई के इस डिजिटल युग में भी अंक ज्योतिष की अहमियत और उपयोगिता बेहद मजबूत है। इसीलिए आज जब हम संख्या और तारीखों की बात करते हैं तो पता चलता है कि किसी भी महीने की कुछ खास तारीखों के पैदा हुई लड़कियां काफी साहसी होती हैं और वे अपनी जिंदगी अपने भरोसे जीती हैं। उनको चुनौतियों का सामना करने से डर नहीं लगता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मी लड़कियों में होते है ऐसे गुण, उनका मूलांक क्या है और उनके ग्रह स्वामी कौन हैं?
क्या आपका जन्म भी इस दिन हुआ है Numerology

अंक ज्योतिष एक बेहद रोचक और रहस्यमयी विद्या है, जो संख्याओं के माध्यम से जीवन के कई पहलुओं को समझने में मदद करती है। जन्मदिन की तारीख से निकाले गए मूलांक से व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। आप कौन से गुणों से युक्त हैं, आपकी ताकत क्या है और आपकी कमजोरियां क्या हैं, इन सबका पता अंक ज्योतिष से लगाया जा सकता है। यहां जिन खास तारीखों में जन्मी लड़कियों की बात की गई है, उनका मूलांक 9 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 9 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं?
मूलांक 9 और स्वामी ग्रह
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी मंगल होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को युद्ध का देवता और ग्रहों का सेनापति माना गया है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, मंगल ग्रह के प्रभाव से मूलांक 9 की लड़कियां खतरों से नहीं घबराती हैं, क्योंकि उनमें साहस कूट-कूट कर भरा होता है।

अपने भरोसे जीती हैं जिंदगी
मूलांक 9 की लड़कियां अपनी जिंदगी किसी दूसरे के भरोसे नहीं जीती हैं। इन्हें किसी दूसरे पर भरोसा नहीं होता है। यह भी मंगल ग्रह का एक पॉजिटिव असर है। ये लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। वे अपनी क्षमताओं पर विश्वास करती हैं और दूसरों की मदद के बिना भी अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकती हैं। दूसरी महत्वपूर्ण बात ये ही वे स्वतंत्रता को बहुत महत्व देती हैं और अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं।

ऊपर से गुस्सैल अंदर से कोमल होती है
मूलांक 9 वाली लड़कियां दयालु होती हैं और दूसरे लोगों की मदद करने में पीछे नहीं होती हैं। लेकिन किसी की सहायता वे अपने हिसाब से करती हैं। लोग इनसे क्या चाहते हैं, उसकी परवाह कभी नहीं करती हैं। ये लड़कियां स्वभाव गुस्सैल होती हैं, परंतु उनका गुस्सा या क्रोध अधिकतर बाहरी होता है। वास्तव में ये ऊपर से जितनी गुस्सैल दिखती हैं, वास्तव में अंदर से उतनी ही कोमल होती है।मंगल ग्रह से प्रभावित इस मूलांक की लड़कियों की एक सबसे बात यह है कि ये लड़कियां अपनी हार मानने के लिए कभी तैयार नहीं होती हैं। इनमें जुझारूपन जबरदस्त होता है। ये लड़कियां हमेशा हर खतरे को उठाने के लिए तैयार रहती हैं। साथ ही इनमें नेतृत्व की विलक्षण क्षमता, बहादुरी और साहस के गुण भरे होते हैं।
कुत्ता कह कर गाँव वालों ने जमकर पीटा और ….. https://shininguttarakhandnews.com/issuru-village/

