Special Reoprt By : Anita Tiwari

AX-PMCARD Fake MSG आपके मोबाइल पर कभी भी संदेश मिले तो तुरंत सतर्क हो जाइए. यह संदेश भेजने वाले कोई और नहीं बल्कि फ्रॉड करने वाले लोग हैं. ये फ्रॉड करने वाले लोग इसी तरह से विश्वसनीय लगने वाले तरीकों से आपके पास संदेश भेजकर यह पता लगाते हैं कि आपका नंबर सेवा में है या नहीं.
AX-PMCARD Fake MSG मोबाइल पर आते हैं फ़्रॉड संदेश

- AX-PMCARD Fake MSG अगर आपके मोबाइल इस टेक्स्ट के साथ इस तरह का कोई संदेश मिला है, तो आपको सतर्क रहने हो जाने की जरूरत है. अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है. सभी बैंक खाताधारकों को हर समय सतर्क रहने की जरूरत है. फ्रॉड करने वाले लोग जिसके मोबाइल पर संदेश भेजते हैं. उनके खाते से रकम को उड़ाने के लिए हर समय कोशिश करते रहते हैं. आप जब उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करेंगे, तो उनके पास इसके बारे में जानकारी पहुंच जाती है कि आपका नंबर चालू है या बंद है. अगर आपका फोन नंबर चालू है तो भविष्य में भी इस तरह से और संदेश आपके पास आ सकते हैं.

- अगर आपके मोबाइल पर इस टेक्स्ट AX-PMCARD Fake MSG के साथ कोई संदेश मिला है, तो उसे कत्तई क्लिक न करें. बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करें. काफी दिनों पहले मुझे इस तरह का संदेश प्राप्त मिला कि आपके पेटीएम खाते में 981 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. जबकि मैं पेटीएम इस्तेमाल ही नहीं करता हूं. मुझे फ्रॉड द्वारा भेजे गए संदेश पर शक हुआ, तो मैंने उसकी जांच की.

- AX-PMCARD Fake MSG दरअसल, भारतीय बैंकिंग प्रणाली काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है जहां डिजिटल लेनदेन ने ग्राहकों के लिए जीवन को आसान बनाया है, वहीं, फ़िजिंग, स्मिशिंग और भी अन्य माध्यमों के जरिए ग्राहकों को धोखाधड़ी की शिकार होने के लिए रास्ते भी खोल दिया है.
AX-PMCARD Fake MSG जानें- क्या है स्मिशिंग ?

- AX-PMCARD Fake MSG जालसाज लोग ग्राहकों को बेवकूफ बनाकर उनके पैसे लूटने के कई तरीके खोज लिए हैं. जिसमें से एक तरीका यह भी है, जिसमें नकली टेक्स्ट संदेश या एसएमएस भेजा जाता है. धोखेबाज उपभोक्ताओं को टेक्स्ट संदेश या एसएमएस के माध्यम से “फ़िशिंग” घोटाले के साथ लक्षित करते हैं. इस तरह की गतिविधि को ‘स्मिशिंग’ कहा जाता है अपने दावों को वैध बनाने के लिए किसी सरकारी एजेंसी, बैंक या अन्य कंपनी का रूप धारण कर लेते हैं. वे अक्सर ग्राहकों से उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड, क्रेडिट और डेबिट कार्ड नंबर, पिन या अन्य संवेदनशील जानकारी प्रदान करने के लिए कहते हैं।

AX-PMCARD Fake MSG कैसे रहें सुरक्षित ?
सबसे पहले, याद रखें कि सरकारी एजेंसियां, बैंक और अन्य वैध कंपनियां कभी भी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी नहीं मांगती हैं. ऐसे टेक्स्ट संदेशों में दिए गए लिंक पर कभी भी क्लिक न करें. लिंक पर क्लिक करने से आपका मोबाइल डिवाइस वायरस या मैलवेयर से संक्रमित हो सकता है जिसे डिवाइस पर संग्रहीत व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी को चुराने के लिए डिज़ाइन किया गया है।ऐसे संदेशों का जवाब देने से बचें , भले ही प्रेषक को आपसे संपर्क करना बंद करने के लिए कहना पड़े. ऐसे संदेशों का उत्तर पुष्टि करता है कि आपका फ़ोन नंबर सक्रिय है और आप ऐसे संदेशों को खोलते हैं. इसका मतलब है कि आपको भविष्य में इस तरह के और भी टेक्स्ट मैसेज मिलने शुरू हो सकते हैं।

AX-PMCARD Fake MSG भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश पिछले 11 वित्तीय वर्षों में 50,000 से अधिक बैंक धोखाधड़ी की चपेट में है. आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए हैं. 2008-09 और 2018-19 के वित्तीय वर्षों के दौरान रिपोर्ट किए गए धोखाधड़ी के कुल 53,334 मामलों में से, जिसमें 2.05 लाख करोड़ रुपये शामिल थे, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 5,033.81 करोड़ रुपये के सबसे अधिक 6,811 मामले दर्ज किए गए थे…
पढ़िए खबर में – लापता सांसद पर 5 रुपये का इनाम – https://shininguttarakhandnews.com/bjp-mp-missing-viral/

