Old Age Raped कलेजा फट जाता है ऐसी दरिंदगी की भयानक सच्चाई को शब्दों में लिखते हुए , दिल गुस्सेसे भर जाता है जब हम समाज की इस वीभत्स्य सच्ची को चेतना जगाने के लिए खबर में पेश करते हैं। ये भारत है जहाँ महिलाओं को जन्म से ही पुज्य माना जाता है लेकिन वाह रे दरिंदों क्यों तुम्हारा ज़मीर एक मामले में मर जाता है।

- Old Age Raped मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर छोड़ने का झांसा देकर एक शख्स ने 92 साल की महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि समाज दूषित होता जा रहा है।
Old Age Raped जानिए पूरा मामला

- Old Age Raped मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 92 साल की एक महिला जबलपुर से शहडोल आई थी। बस स्टैंड पर उतर कर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला के पास एक शख्स ने आकर कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। घर छोड़ने के बजाय शख्स ने महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला ने थाने में आकर आपबीती बताई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Old Age Raped सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

- Old Age Raped अभिनेता केआरके ने इस घटना पर लिखा , “अल्फाज ही नहीं बचे हैं कुछ कहने के लिए।” सुधीर कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा- ऐसे दरिंदे को गोली मार देनी चाहिए, ऐसे लोग समाज का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। अशोक शेखावत नाम के एक यूजर ने पूछा, “यह शर्मनाक और निंदनीय घटना है, क्या ऐसा बन रहा है नया भारत?” नदीम नाम के एक यूजर लिखते हैं कि लोगों में इंसानियत खत्म होती जा रही है।

Old Age Raped प्रदीप गुप्ता नाम के एक यूजर ने एमपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान और बड़बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा में जरा भी नैतिकता बची हो तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। मध्यप्रदेश में बच्चियां तो क्या 90 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। कन्हैयालाल नाम के एक यूजर ने लिखा, ” ऐसे लोगों को समाज पर रहने का कोई हक नहीं है, पुलिस को एनकाउंटर कर देना चाहिए।” जानकारी के लिए बता दें कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है।
गजब ! ‘आंखें’ दिखाकर बैंक से निकाल सकेंगे पैसा, जानिए नया नियम , https://shininguttarakhandnews.com/bank-iris-scan-news/

