Online Blackmailing मोबाइल फेसबुक और इंस्टा के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जितने मनोरंजक हैं उतने ही जानलेवा भी होते हैं। अगर आपने लापरवाही या लालच दिखाई तो आपके गले की फांस भी बन जाएगी क्योंकि यहाँ बेहिसाब शातिर और जालसाज साइबर अपराधियों की साजिशें आपको फंसाने के लिए हसींन ऑफर देते हैं। जैसे ही आप फिसलते हैं वो आपको दलदल में लपेट लेते हैं। पढ़िए ये ताज़ा मामला
Online Blackmailing आपको फंसाने के लिए हसींन ऑफर

- Online Blackmailing व्हाट्सएप (WhatsApp) पर वीडियो कॉल (Video Call) आता है, जैसे ही कॉल आता है. कोई महिला अश्लील कर रही होती है. जब तक कॉल कटता, तब तक कॉल का वीडियो रिकॉर्ड हो चुका होता है. और फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग और रुपये ऐंठने का सिलसिला. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. अब आरोप है कि गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 50 की एक सोसाइटी में रहने वाले आईटी इंजीनियर को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की ठगी की गई. इंजीनियर ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है.

- Online Blackmailing नोएडा सेक्टर 49 पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर- 50 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले आईटी इंजीनियर योगेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आया, जिसे उठाते ही दूसरी ओर मौजूद महिला ने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक इस घटना के कुछ दिन बाद एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को दिल्ली पुलिस व केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का अधिकारी बताया और धमकाते हुए कहा कि महिला ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

- Online Blackmailing शिकायत के मुताबिक उस व्यक्ति ने यूट्यूब के तथाकथित अधिकारी का नंबर दिया तथा उससे बात करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि तथाकथित यू ट्यूब अधिकारी ने वीडियो प्रसारित होने की बात कही और उसे हटाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की. प्राथमिकी के मुताबिक पीड़ित से 20 हजार रुपये लेने के बाद भी कथित यू ट्यूब अधिकारी ने कई बार रुपये लिए और कुल 3,28,699 रुपये की ठगी की. सिंह ने बताया कि इंजीनियर ने घटना की शिकायत बीती रात की, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
जानवर के हमले में मौत पर सरकार देगी 6 लाख https://shininguttarakhandnews.com/human-wildlife-conflict-dhami/


