Opration Smile : बहते आंसू , बिखरे परिवार और ऑपरेशन स्माइल

Opration Smile उत्तराखंड पुलिस ने गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश और उन्हें अपनों से मिलवाने के लिए 1 मई से 30 जून तक 2 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदाओं की तलाश के साथ ही उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम करना तथा उन्हें अपराधों में संलिप्त होने से रोकना है।उत्तराखंड के ADG, अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए. पी. अंशुमान ने ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा की। वर्ष 2015 से चलाये गये अभियानों में यह सबसे सफल अभियान रहा। अभियान में कुल 1370 गुमशुदाओं को बरामद किया गया, जिनमें 465 बच्चे, 391 पुरूष व 514 महिलाएं हैं। जनपद हरिद्वार द्वारा सर्वाधिक 272 व जनपद देहरादून द्वारा 269 गुमशुदाओं को बरामद किया गया।

 

अभियान में कुल 1370 गुमशुदाओं को बरामद किया गया Opration Smile

पुलिस मुख्यालय स्तर पर अभियान की नोडल अधिकारी कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा अभियान के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। बताया गया कि जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में-04, शेष जनपदों व रेलवेज में-01 टीम कुल-26 तलाशी टीमें गठित की गयी। प्रत्येक टीमों की सहायता हेतु 01-01 विधिक (अभियोजन अधिकारी) एवं टेक्निकल टीम (डी0सी0आर0बी0) का भी गठन किया गया। इस दौरान अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों एवं बरामद गुमशुदाओं के परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा किए। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम प्रभारियों को ADG द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीम प्रभारी निरीक्षक जीतो काम्बोज (ऊधमसिंहनगर), निरीक्षक प्रदीप बिष्ट (हरिद्वार), उ0नि0 कल्पना पाण्डे (देहरादून), उ0नि0 विनयता चौहान (देहरादून), अपर उ0नि0 देवेन्द्र यादव (हरिद्वार) व उनकी टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभियान में कुल 1370 गुमशुदाओं को बरामद किया गया, जिनमें 465 बच्चे, 391 पुरूष व 514 महिलाएं हैं।

जनपद हरिद्वार द्वारा सर्वाधिक 272 व जनपद देहरादून द्वारा 269 गुमशुदाओं को बरामद किया गया। अभियान में सम्मिलित टीम प्रभारियों द्वारा अभियान के अनुभवों को साझा किया गया। अभियान में बरामद गुमशुदाओं के परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस के ऑपरेशन स्माइल अभियान व उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद किया गया।

धामी सनातन धर्म के लिए हमेशा समर्पित- संत समाज https://shininguttarakhandnews.com/haridwar-news-3/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.