Ovarian Cancer ओवेरियन कैंसर का सबसे आम प्रकार हाई-ग्रेड सीरस ओवेरियन कैंसर कहा जाता है। इसकी शुरुआत अक्सर फैलोपियन ट्यूब में होती है। ये वे नलिकाएं हैं जो अंडों को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाती हैं। शुरुआती बदलाव इतने सूक्ष्म हो सकते हैं कि आमतौर पर इनका पता तभी चलता है, जब सर्जरी के बाद कोई विशेषज्ञ माइक्रोस्कोप की मदद से ट्यूब की जांच करता है। ऐसे में आइए ओवेरियन कैंसर और उससे जुड़े अध्ययन पर विस्तार से बात करते हैं।
महिलाओं में ओवेरियन कैंसर Ovarian Cancer

महिलाओं में ओवेरियन कैंसर को एक साइलेंट बीमारी माना जाता है, क्योंकि इसके लक्षण आसानी से पहचाने नहीं जा सकते। अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं को आम समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, पर महिलाओं में कहीं न कहीं यह ओवेरियन कैंसर हो सकता है। इसमें भी खासकर उन महिलाओं को सबसे अधिक जोखिम रहता है, जिनकी मेनोपॉज स्टेज शुरू हो चुकी है या उम्र 50 से ज्यादा है।
खून में मिल सकते हैं शुरुआती संकेत
अब, हाल ही में एक नए अध्ययन से यह पता चलता है कि ओवेरियन कैंसर से होने वाले कुछ बदलावों के निशान खून में भी रह सकते हैं। इसे लेकर यूके के शोधकर्ताओं ने सुरक्षित रखे गए खून के नमूनों में टीयू-स्ट्रोमा नाम के एक अणु की तलाश की। उन्होंने इस दौरान पाया कि शुरुआती कैंसर से पीड़ित लोगों में इसका स्तर अधिक था।दरअसल, इन लोगों में कैंसर आसपास के ऊतक में बढ़ना शुरू हो चुका था। यह स्तर उन लोगों में भी ज्यादा देखा गया था जिनकी फैलोपियन ट्यूब की अंदरूनी परत तक सीमित असामान्य कोशिकाओं का एक छोटा-सा समूह था।
इस समूह को सीरस ट्यूबल इंट्राएपिथीलियल कार्सिनोमा (संक्षेप में एसटीआइसी) कहा जाता है। यह ओवेरियन कैंसर की शुरुआती अवस्था हो सकती है। अब अगला कदम लोगों पर समय के साथ नजर रखना है, ताकि पता चल सके कि यह संकेत पहली बार कब दिखाई देता है। ओवेरियन कैंसर से पेट में लगातार सूजन और दर्द या कूल्हों के बीच निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।

भारतीए महिलाओं में क्यों बढ़ रहा है ओवेरियन कैंसर का खतरा ?
खराब खानपान और लाइफस्टाइल . देरी से बच्चा पैदा करने इसमें से एक कारण हो सकता है.
पहले सही उम्र पर बच्चे होते थे लेकिन आप महिलाएं 30 की उम्र के बाद ही बच्चे पैदा करना पसंद करती है. प्रदूषण और केमिकल का बुरा असर भी औरतों पर पड़ता है.
BRCA1 और BRCA2 जैसे जीन में वंशानुगत उत्परिवर्तन के कारण भी ओवेरियन कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है.
ओवेरियन कैंसर का खतरा 50 साल की उम्र के बाद ज्यादा बढ़ता है. यह उन महिलाओं को ज्यादा होता है जो कभी प्रेग्नेंट नहीं हुई हो. जिनके पीरियड्स न आना उन्हें ओवेरियन कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता है.
हर साल 25,000 से अधिक नए मामलों की पहचान की जाती है. जिसके कारण यह हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए बहुत टेंशन की बात है.
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्थितियां ओवेरियन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकती हैं.

