paper craft idea सोशल मीडिया में आप रोजाना अजब गजब वीडियो देखते ही होंगे बहुत से मनोरंजन तो कुछ ज्ञान वर्धन भी करते हैं। इस दौरान ऐसे वीडियोस काम के भी साबित होते हैं जिसमें क्रिएटिविटी भी होती है। अब इस अनोखे आईडिया को दर्शाते वायरल वीडियो को ही देख लीजिये जिसमें मोबाईल होल्डर बनाना सिखाया जा रहा है। जब आप फोन पर कोई फिल्म या वीडियो देखते हैं तो मोबाइल को टिकाने के लिए आपको किसी चीज का सहारा लेना पड़ता है। अगर आप मोबाइल होल्डर नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप इस वीडियो को देख लीजिए, आप कॉपी के एक पन्ने से भी एक काम चलाऊ मोबाइल होल्डर बना सकते हैं।
चुटकियों में कागज से बनाएं मोबाइल होल्डर paper craft idea
पेपर से बनाया गया मोबाइल होल्डर
सोशल मीडिया पर रोज कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से अधिकतर वीडियो आपके काम के होते हैं या फिर वैसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हम अपने लिए कुछ काम की चीजें बना सकते हैं। इन क्रिएटिव वीडियोज में हमें नई-नई जरूरतमंद चीजों को बनाने के तरीके और आइडियाज बताए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो देखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आप चुटकियों में खुद के लिए एक कागज से मोबाइल होल्डर बना सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपका मन इसे एक बार ट्राई करने का जरूर करेगा। तो फटाफट से ये वीडियो देखें और अपने लिए भी एक कागज से मोबाइल होल्डर बना लें। 6 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने जो viral Video देखा है आप भी साभार यहाँ क्लिक करके देखिये वीडियो
https://www.instagram.com/paper_craft_ideas_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5b1fc9f8-d9a7-4c31-a2b2-509fae34953b
कागज से ऐसे बनाएं मोबाइल होल्डर
वीडियो में बताया गया है कि मोबाइल होल्डर को बनाने के लिए आपके पास एक कागज होना चाहिए। अब आपको उस कागज को वीडियो में बताए गए तरीके से मोड़ना है। फिर इस मोडकर आपको इसे एक स्टैंड की शक्ल देनी है। जिसके बाद आपका मोबाइल होल्डर बनकर तैयार हो जाएगा। मोबाइल होल्डर को बनाने के बाद अब आपको इसे टेस्ट कर के भी देख लेना चाहिए। इसके लिए आपको बनाए हुए मोबाइल स्टैंड पर अपना फोन रखकर देखना चाहिए।
वीडियो को मिले 6 करोड़ व्यूज
साभार लिए गए इस वीडियो को ‘इंस्टाग्राम’ पर पेपर क्राफ्ट आइडियाज नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस पेज पर क्राफ्ट के कई और वीडियो आपको मिल जाएंगे। इस पेज पर इसी तरह के वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। वीडियो देख क्राफ्टिंग का ये आइडिया इंस्टाग्राम यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 6 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि 15 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
कभी कपड़ों का रेगिस्तान देखा है ? https://shininguttarakhandnews.com/worlds-illegal-clothes/