Parenting Tips बच्चों को सिखाये 10 जरूरी आदतें

Parenting Tips उम्र के हिसाब से बच्चे को चीजों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. हर उम्र के बच्चे को उसके एज ग्रूप के हिसाब से स्किल्स ना सिखाई जाएं तो बच्चा अपनी ही उम्र के बाकी बच्चों से पिछड़ जाता है और उसके सही वृद्धि और विकास पर असर पड़ता है. ऐसे में आप भी अपने बच्चे को कुछ जरूरी स्किल्स सिखा सकते हैं. यहां जानिए 10 साल की उम्र तक बच्चे को कौन-कौन से काम जरूर सिखाने चाहिए. ये काम घर का पता जानने से लेकर साफ-सफाई करने तक से जुड़े हैं जिन्हें बच्चा जल्दी से सीख लेता है.

बेसिक टूल्स इस्तेमाल करना Parenting Tips

 

10 साल तक के बच्चे को कुछ बेसिक टूल्स का इस्तेमाल करना आना चाहिए, जैसे पेचकस कैसे काम करता है या गार्डन में इस्तेमाल होने वाले छोटे-मोटे टूल्स बच्चों को इस्तेमाल करने पता होने चाहिए.

घर की साफ-सफाई और अपने खुद के कमरे की सफाई किस तरह से करनी है यह बच्चे को जरूर सिखाएं. बच्चों को अपने आस-पास का कूड़ा कूड़ेदान में डालना है यह उन्हें पता होना चाहिए और उनकी यही आदत बननी चाहिए.

घर वापस कैसे आएं

बच्चे को अपने घर का पता पता होना चाहिए. उसे यह भी पता होना चाहिए कि अगर वह आस-पास कहीं खो गया है तो उसे वापस घर कैसे आना है. खासतौर से अपने स्कूल से घर का रास्ता बच्चे को पता होना चाहिए.

खुद के लिए कुछ खाने का कैसे बनाएं

बच्चे को कुछ सिंपल चीजें बनानी जरूर आनी चाहिए. सैंडविच या बिना पकाए बनने वाली चीजें बच्चों को बनाना सिखाएं. कोई बड़ा ना भी हो तो बच्चे इस तरह खुद के लिए कुछ खाने का बनाकर खा सकते हैं और भूखे नहीं रहते.

पैसे कैसे मैनेज करें

10 साल तक के बच्चों को थोड़ा-बहुत मनी मैनेजमेंट आना चाहिए. खासकर बच्चों को पता होना चाहिए कि अपनी पॉकेट मनी कैसे बचानी है.

अपने फैसले लेना

10 साल के बच्चे को अपने खुद के कुछ-कुछ फैसले लेने आने चाहिए. ऐसा ना हो कि बच्चा हर किसी बात के लिए माता-पिता को ही ढूंढे.

टाइम मैनेजमेंट

बच्चे को टाइम मैनेजमेंट आना चाहिए. सुबह उठने से लेकर अपनी पढ़ाई और खेल के लिए किस तरह समय निकालना है यह बच्चे को पता होना चाहिए.

सोशल स्किल्स

बच्चों को सोशल स्किल्स सिखानी जरूरी हैं. कहीं किसी नई जगह पर बच्चा अनजान लोगों के बीच घबराए नहीं या बहुत ज्यादा लोगों को देखकर झेंपने ना लगे, इसीलिए बच्चों की सोशल स्किल्स पर काम करना जरूरी होता है,

हाइजीन मेंटेन करना

बच्चे को अपना हाइजीन मेंटेन करना आना चाहिए. 10 साल तक के बच्चे को नहाना, सफाई से खाना और अपने शरीर को साफ रखना आना चाहिए. बच्चे को अपने जूते के फीते बांधने से लेकर जूतों की सफाई करना भी आना चाहिए.

रिसाइक्लिंग

आपको अपने बच्चे को रिसाइक्लिंग का महत्व सिखाना चाहिए. बच्चे को सिखाना चाहिए कि उसे पानी कैसे बचाना है, नई चीजों के लिए जिद नहीं करते रहना है और पुरानी चीजों को नई तरह से कैसे इस्तेमाल करना है.