Dog Lift Viral Video आजकल सोसायटीज में पालतू जानवरों को लेकर होने वाले विवाद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी लिफ्ट के इस्तेमाल को लेकर बहस होती है तो कभी डॉग को लेकर दूसरे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में खड़ी दिखाई देती है. इसी दौरान दूसरे फ्लैट ओनर्स उससे डॉग को मास्क पहनाने की बात कहते हैं. देखते ही देखते यह बातचीत बहस में बदल जाती है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस पूरे मामले पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं.
कुत्ते के साथ इस लेडी का Dog Lift Viral Video

लिफ्ट में डॉग को लेकर शुरू हुई बहस
आपने अक्सर देखा सुना होगा कि लोगों के लापरवाह व्यवहार की वजह से पालतू जानवर रखने वाले लोगों की छवि खराब होती है.कुछ ऐसा ही इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है जहाँ एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में खड़ी होती है तभी एक महिला और एक पुरुष उसका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उससे कहते हैं कि कुत्ते को मास्क पहनाना चाहिए. उनका कहना होता है कि मास्क उसके गले में लटका हुआ है, इसलिए उसे लगा देना चाहिए. इस पर डॉग ओनर साफ मना कर देती है और कहती है कि वह मास्क नहीं पहनाएगी.

प्रेग्नेंट महिला के लिए की गई अपील

बातों-बातों में बढ़ गया विवाद
डॉग ओनर जवाब देती है कि आपका वीडियो ऑन हो गया, ठीक है ठीक है. वहीं महिला कहती है कि जब कुत्तों के काटने की घटनाएं होती हैं तो वही वीडियो और सीसीटीवी फुटेज न्यूज चैनलों पर दिखाई जाती हैं. इस पर डॉग ओनर कहती है कि ऐसे वीडियो आप जैसे लोग ही चलाते हैं. जवाब में दूसरी महिला कहती है कि हां, बिल्कुल चलाऊंगी. इसके बाद डॉग ओनर कहती है कि आप जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते हैं, बाकी किसी को नहीं काटते हैं.इसी बीच पुरुष फिर कहता है कि उन्होंने सिर्फ कुत्ते को मास्क पहनाने के लिए कहा है. इस पर महिला गुस्से में जवाब देती है कि वह मास्क नहीं पहनाएगी, जिसे जहां खड़ा रहना है, वह वहीं खड़ा रहे. बहस के दौरान जब पुरुष महिला के व्यवहार पर सवाल उठाता है और कहता है कि किस तरह की लेडी हैं, तो डॉग ओनर जवाब देती है, तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं मैं, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस जारी रहती है. खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।

