Physical Assault दारोगा ने कहा- तुम बहुत खूबसूरत हो, फिर……

Physical Assault उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस के एक दरोगा पर महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, लाखों रुपये के जेवर हड़पने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर दरोगा ने पहले सहानुभूति जताई, फिर शादी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।

पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला Physical Assault


SSP से लगाई गुहार, दरोगा निलंबित

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 से उसका अपने पति से विवाद चल रहा है और वह अलग रह रही है। साल 2025 में वह पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर बारादरी थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां तैनात उपनिरीक्षक नरेश बाबू से हुई। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उसकी परेशानी सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि वह उसकी हर संभव मदद करेगा। उसने कहा कि पुलिस विभाग में उसकी अच्छी पकड़ है और वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध होने के कारण वह उसकी सरकारी नौकरी भी लगवा सकता है।’

‘पत्नी को छोड़ दूंगा, तुमसे शादी करूंगा’

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। इन बातों पर भरोसा कर वह उसके संपर्क में आती गई। महिला का कहना है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।महिला का आरोप है कि करवा चौथ 2025 के बाद आरोपी उसके घर पर रहने भी लगा और दोनों साथ रहने लगे। उसे विश्वास था कि दरोगा उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में उसने दूरी बना ली।


8 लाख के जेवर लेने और जबरन गर्भपात का भी आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2026 में दरोगा ने अपने बेटे की शादी का हवाला देकर उससे करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर ले लिए। जब उसने जेवर वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा और विरोध करने पर धमकाने लगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर 12 मई 2026 को दरोगा ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मदद की आड़ में दरोगा का घिनौना खेल !

पीड़िता का आरोप है कि 23 मई 2026 को आरोपी दरोगा अपनी पत्नी और बेटों के साथ उसके घर पहुंचा। वहां गाली-गलौज और मारपीट की गई। महिला ने डायल-112 पर सूचना दी लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला का कहना है कि आरोपी लगातार पुलिस विभाग में अपने प्रभाव का हवाला देकर उसे डराता-धमकाता रहा। इसी कारण वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।पीड़िता ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर आरोपी दरोगा, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला का कहना है कि उसके साथ विश्वासघात, यौन शोषण, आर्थिक धोखाधड़ी और मारपीट की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया गया है।