Pig Butchering Scam कंगाल बना देगी ये फ़र्ज़ी मोहब्बत !

Pig Butchering Scam हमेशा आप खुद को दूसरे से ज्यादा होशियार और सतर्क समझते हैं तो ये खबर ज़रूर पढ़ लीजिये क्योंकि शातिर दिमाग साइबर ठग आपसे भी दो कदम आगे की सोच रखते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब पिग बुचरिंग स्कैम नाम से एक न्य फ्रॉड सामने आ रहा है जो इश्क़ मोहब्बत से आपको दीवाना बना कर आपको एक झटके में कंगाल बना सकता है। क्या है ये नया खतरा आपको आगे बताते हैं।


ये दौर डिजिटल युग का है हमारे हाथ में स्मार्ट फोन है ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग चुकी है फ्रेंडशिप भी ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्च की जाती है ऐसे में साइबर ठग भी यहीं आपका इंतज़ार कर रहा है क्योंकि अब ठग आपके पास आकर आपको नहीं ठगते, बल्कि आपसे कई सौ किलोमीटर दूर बैठकर ही आपको चूना लगा देते हैं. आपने क्रेडिट कार्ड स्कैम, एटीएम स्कैम, डिजिटल अरेस्ट और वीडियो कॉल स्कैम के बारे में तो सुना होगा, लेकिन आप इस स्कैम के बारे में नहीं जानते होंगे, जिसके बारे में हाल ही में गृह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है.


क्या है पिग बुचरिंग स्कैम Pig Butchering Scam

हम जिस नए स्कैम की बात कर रहे हैं उसे “पिग बुचरिंग स्कैम” (Pig Butchering Scam) कहा जाता है. इस खतरनाक स्कैम में आमतौर पर ठग, बेरोजगार युवाओं, गृहणियों और छात्र छात्राओं को अपना निशाना बनाते हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे यह स्कैम लोगों की मेहनत की कमाई पल भर में उड़ा ले जाते हैं. चलिए, अब आपको बताते हैं कि आखिर यह स्कैम काम कैसे करता है और यह लोगों को अपना शिकार कैसे बनाता है.

कैसे काम करता है ये स्कैम

“पिग बुचरिंग स्कैम” यानी सूअर को काटने का घोटाला. आसान भाषा में समझाएं तो इस स्कैम के तहत ठग पहले अपने शिकार को लालच देकर, उसे मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीतते हैं और फिर उसका अकाउंट खाली कर देते हैं. यानी जैसे सुअर पालने वाले पहले सूअरों को खिला पिला कर मोटा करते हैं और फिर उन्हें काट देते हैं. Pig Butchering Scam का नाम भी यहीं से लिया गया है. स्कैम की पहचान आप इन बातों पर ध्यान देकर आसानी से कर सकते हैं. अगर कभी आपको किसी सोशल मीडिया साइट, डेटिंग साइट या किसी और प्लेटफॉर्म पर अचानक से कोई दोस्ती या रोमांस का प्रस्ताव दे तो सावधान हो जाइए. इसके अलावा अगर कोई अनजान शख्स आपके पास कॉल या ऑनलाइन माध्यम से कोई आकर्षक निवेश योजना लेकर आए तब भी आपको सावधान रहने की जरूरत है.

वहीं, कुछ स्कैमर भोले भाले लड़कियों, लड़कों को पहले ऑनलाइन अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं, उनका विश्वास जीतते हैं, उनको पैसे देकर थोड़ी बहुत मदद करते है या गिफ्ट्स भेजते हैं और फिर मौका पाकर आपके बैंक खाते की पूरी जानकारी लेकर आपके सारे पैसे उड़ा देते हैं. सरकार की तरफ से निर्देश है कि अगर आप इस तरह के किसी भी फ्रॉड का शिकार हुए हैं या संभावना है कि हो सकते हैं तो तुरंत साइबर सेल में इसकी शिकायत करें. इंटरनेट पर मौजूद कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस तरह का स्कैम दक्षिण-पूर्व एशिया के संगठित अपराधी गिरोहों द्वारा संचालित हो रही हैं. खासतौर से कंबोडिया, लाओस और म्यांमार जैसे देशों में ये गिरोह सक्रिय हैं और यहीं से भारत और अन्य देशों के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ये ठग अच्छे वेतन वाली नौकरियों का झांसा देकर भी लोगों से ठगी कर रहे हैं.

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.