Meen Tribe Ethiopia इथियोपिया की बोडी और मीन जनजाति सुन्दर होने के दुनियावी पैमाने से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखती. उनके यहां सबसे सुन्दर वह है, जिसकी तोंद सबसे भारी है.
Meen Tribe Ethiopia सबसे सुन्दर वह है, जिसकी तोंद सबसे भारी
इंटरनेट पर तमाम तरह के नुस्खे पड़े हुए हैं कि कैसे स्लिम हुआ जाए. स्वस्थ और दुबला पतला शरीर होना दुनिया भर में सुंदरता की पहचान है पर इथियोपिया की बोडी और मी’न जनजाति सुन्दर होने के दुनियावी पैमाने से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखती. उनके यहां सबसे सुन्दर वह है, जिसकी तोंद सबसे भारी है. यह बात बिलकुल भी मज़ाक की नहीं है.
Meen Tribe Ethiopia सबसे बड़ी किसकी तोंद
बचपन की कहानियों में बड़े पेट वाला राजकुमार राजकुमारी को हंसाकर इनाम ले जाता था. बोडी जनजाति में भी बड़े पेट को वैसा ही इनाम मिलता है. वहां पुरुषों की एक सौंदर्य प्रतियोगिता होती है. इस सौंदर्य प्रतियोगिता में आदमियों के पेट के आकार को मापा जाता है. जिसका पेट सबसे बड़ा होता है, वह विजयी माना जाता है. विजयी पुरुष एक बार जीतने के बाद तमाम उम्र नायक की तरह माना और सराहा जाता है.
ख़ास ड्रिंक से बनाते हैं बड़ा पेट
इन जनजातियों के लोग ख़ास तरह से अपने पेट को बड़ा करते हैं. वे छः महीने के लिए एकांत में जाते हैं. युवा पुरुष गाय के रक्त और दूध से बने एक पेय को पीते हैं. मोटापा हासिल करने का तरीक़ा है. इनके बारे में दुनिया को बताने का श्रेय फ्रेंच फोटोग्राफर Eric Lafforgue को जाता है…
खबर में पढ़ें – क्या निशंक का गेम ओवर ! दिल्ली जायेंगे कौशिक ! https://shininguttarakhandnews.com/bjp-strategy-2024-haridwar/

