PM Modi प्रधानमंत्री की सुरक्षा करेंगी धाकड़ महिलाऐ

PM Modi  प्रधानमंत्री के देहरादून में विभिन्न कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद त्रुटिरहित, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने SSP स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 धाकड़ महिला अधिकारी/कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है।

550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संभाला मोर्चा PM Modi

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा– VVIP सुरक्षा व्यवस्था में महिलाशक्ति को अग्रणी भूमिका प्रदान करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों की कमान सौंपी गई है, जिससे संपूर्ण ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो सके। महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मियों की उच्च पेशेवर क्षमता एवं प्रतिबद्धता वीवीआईपी ड्यूटी को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाती है।


अभेद किले में तब्दील हुआ स्मार्ट देहरादून

पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप अत्यधिक सजग, सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उच्च स्तर का हो तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में पूर्व से पूर्ण ब्रीफिंग प्रदान की जाए।कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं वीवीआईपी रूट पर मानव श्रृंखला के दृष्टिगत प्रतिभागियों का पूर्व सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। बिना समुचित चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाए।


पीएम की सुरक्षा करेंगे मित्र पुलिस के मुस्तैद अफसर

वीवीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम से पूर्व सम्पूर्ण रूट का भौतिक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि मार्ग में किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री या अन्य कोई अवरोध न हो।कार्यक्रम स्थल पर आम-जन के प्रवेश हेतु निर्धारित प्वाइंटों पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) एवं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच करते हुए पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दिए जाए।


सुरक्षा जांच की सख्त चेतावनी – डीजीपी
किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई अनधिकृत वस्तु ले जाने की अनुमति न दी जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भीड़ की सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित निकासी हेतु पूर्व से ही समुचित प्रबंध कर लिये जाएं। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन्स का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए। सुरक्षा के लिहाज से ऊंचे भवनों, जल टंकियों व अन्य संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते (BDS) एवं डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा गहन जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।