PMGKA Uttarakhand बड़ी राहत – 3 महीने का एडवांस राशन देगी धामी सरकार

PMGKA Uttarakhand  उत्तराखंड के लाखों परिवारों के लिए बड़ी और राहत की खबर है। अगर आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKA) के तहत, अंत्योदय और प्राथमिक राशन कार्ड धारक हैं तो आपको अप्रैल, मई और जून 2026 के लिए अग्रिम (Advance) राशन का वितरण अप्रैल 2026 में ही किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र कार्डधारक अपने नजदीकी राशन डीलर से एकमुश्त 3 महीने का खाद्यान्न (गेहूं/चावल) प्राप्त कर सकते हैं। आइये आपको विस्तार से जानकारी देते हैं

कौन कौन परिवार ले सकता है ये सुविधा PMGKA Uttarakhand

कब मिलेगा:
अप्रैल 2026 के महीने में ही तीन महीने का राशन मिलेगा।
कितना मिलेगा:
प्रति व्यक्ति 5 किलो प्रति माह के हिसाब से कुल 15 किलो अनाज (1 व्यक्ति के लिए) एक साथ दिया जा सकता है।
पात्रता:
अंत्योदय (गुलाबी) और प्राथमिक (सफेद) राशन कार्डधारक।
आवश्यकता:
राशन लेते समय ई-पॉस मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है।
उद्देश्य:
लॉजिस्टिक चुनौतियों से निपटना और लाभार्थियों को एकमुश्त राशन की सुविधा देना।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्य के अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून 2026 का अग्रिम खाद्यान्न एक साथ अप्रैल माह में ही वितरित करने की घोषणा की है।विभाग द्वारा जारी अपील में बताया गया है कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है। इसके लिए ई-पॉस मशीनों में ऑनलाइन वितरण की पूरी तैयारी कर ली गई है, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को तीनों महीनों के लिए अलग-अलग बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। यानी राशन कार्ड धारकों को तीन बार बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन करना अनिवार्य होगा।इसके अलावा, जो राशन कार्ड धारक मार्च 2026 में खाद्यान्न लेने से वंचित रह गए थे, उन्हें भी 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना राशन प्राप्त करने का अवसर दिया गया है।खाद्य आयुक्त आनन्द स्वरूप ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी उचित दर की दुकान पर जाकर तीन माह का खाद्यान्न समय पर प्राप्त कर लें, ताकि योजना का पूरा लाभ मिल सके।