Police meaning पुलिस का नाम आते ही अच्छे-अच्छे चोर-बदमाशों के पसीने छूट जाते हैं। पुलिस एक सुरक्षा बल (Security force) होता है जिसका उपयोग किसी भी देश की आंतरिक नागरिक सुरक्षा के लिए किया जाता है। पुलिस विभाग जनता के जान-माल, सरकारी संपत्ति, देश में शांति और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एक सरकारी विभाग है और यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है कि देश की जनता कानून का सक्ति से पालन करें।इस संगठन से जुड़े पुरुषों और महिलाओं को पुलिस कहा जाता है। पुलिस विभाग में कौन सा अधिकारी किस पद पर है इसका पता उसकी वर्दी पर लगे स्टार से पता चल जाता है।
पुलिस बोलना अधिक पसंद करते हैं Police meaning

लेकिन क्या आप जानते हैं की पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं? अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको हम बताते हैं कि पुलिस का हिंदी में क्या मतलब होता है पुलिस किसे कहते हैं? और पुलिस का फुल फॉर्म क्या होता है? वर्तमान समय में हिंदी भाषा में कई अन्य भाषाओं के शब्दों का मिश्रण हो गया है, जिनका उच्चारण उसी तरह किया जाता है जैसे किसी विदेशी भाषा में किया जाता है। लेकिन जब हमसे पूछा जाता है कि फलां शब्द का हिंदी में क्या मतलब होता है, तो हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं।
कई बार पुलिस के स्थान पर आरक्षी या आरक्षक सिपाही शब्द को भी प्रयोग में लिया जाता है। हालांकि यह शब्द हम कम ही सुनते मिलते हैं। आरक्षी शब्द संस्कृत का शब्द है जिसे हम पुलिस का पर्यायवाची भी मान सकते हैं। हिंदी भाषा में पुलिस को राजकीय जनरक्षक (Rajkiya Jan Rakshak) भी कहा जाता है। हांलाकि, यह हिंदी शब्द भी हमें कम ही सुनने को मिलता है क्योंकि इसका प्रयोग बहुत ही कम जगहों पर किया जाता है।पुलिस शब्द राजकीय जनरक्षक बोलने की तुलना में आसान और छोटा है। इसलिए लोग राजकीय जनरक्षक बोलने के बजाय पुलिस बोलना अधिक पसंद करते हैं।
POLICE शब्द कुल 6 अक्षरों से मिलकर बना है, जिनमें से प्रत्येक अक्षर का अर्थ अलग-अलग है। P अक्षर का अर्थ है Protection, जिसे हिंदी में सुरक्षा के नाम से भी जाना जाता है, इसके बाद O आता है जिसका मतलब Of होता है, और L का अर्थ है Life, I का अर्थ है In, C का अर्थ है Civil और E का अर्थ है Established