Special Report By – Anita Tiwari , Uttarakhand
Pregnancy Record कोई एक बच्चे को तरस रहा है तो कोई एक औलाद के लिए अनाथालाय की औपचारिकता में ही उलझा है। जी हाँ जिस माँ बाप की ज़िंदगी में औलाद नहीं वो मायूस है लेकिन जिसको ऊपर वाले ने औलाद पर औलाद दी है वो अब परवरिश से परेशां होकर मदद मांग रहा है। चलिए आपको एक गर्भवती के गर्भ में पल रहे एकसाथ 13 बच्चों की खबर बताते हैं जो हैरान कर रही है।
Pregnancy Record डॉक्टर बोले- सभी 13 बच्चे स्वस्थ

- Pregnancy Record मैक्सिको की एक गर्भवती महिला को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के गर्भ में एक साथ 13 बच्चे पल रहे हैं। इससे पहले, महिला ने एक बार जुड़वा और दूसरी बार तीन बच्चों (ट्रिपलेट) को एक साथ जन्म दिया था। महिला के पति फायरमैन एंटोनियो सोरियानो ने बताया कि उनके पहले से छह बच्चे हैं। दंपती ने बच्चों की परवरिश के लिए मदद की गुहार लगाई है।

- Pregnancy Record मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला मैक्सिको के इक्सटापलूका का है। एंटोनियो सोरियानो और उनकी पत्नी मारित्जा हर्नांडेज एक फिर माता-पिता बनने वाले हैं। मारित्जा हर्नांडेज की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट से पता चला कि महिला के गर्भ एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ 13 बच्चे पल रहे हैं। महिला पहले से छह बच्चों की मां है। अगर ये 13 बच्चे सही-सलामत दुनिया में आ जाते हैं तो कपल के कुल 19 बच्चे हो जाएंगे। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद से जहां डॉक्टर हैरान हैं। वहीं कपल बच्चों के लालन-पालन के बारे में सोचकर परेशान है।

Pregnancy Record सैलरी इतनी नहीं कि 19 बच्चे पल सकें
- Pregnancy Record इसके बाद स्थानीय काउंसलर गेरार्डो ग्युरेरो ने लोगों से परिवार की मदद करने की अपील की है। काउंसलर ने कहा कि पहले आप लोग शख्स की पहचान कर लें और उन्हें यथासंभव मदद करने की कोशिश करें, जिससे वो अपने परिवार की खर्चा उठा सके। काउंसलर ने कहा कि एंटोनियो पिछले 14 सालों से फायर फाइटर के तौर पर सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें सैलरी मिलती है, उससे 19 बच्चों का पालन-पोषण नहीं हो सकता है।

- Pregnancy Record काउंसलर गेरार्डो ने आगे बताया कि फायरमैन एंटोनियो की पत्नी हर्नांडेज पहले भी एक साथ जुड़वा और तीन बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। हर्नांडेज ने साल 2017 में पहले बच्चे को जन्म दिया। फिर 2020 में जुड़वा बच्चों को दुनिया में लाई। साल 2021 में हर्नांडेज ने तीन बच्चों को जन्म दिया। और अब वह जल्द ही एक साथ 13 बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

- Pregnancy Record आमतौर पर गर्भ में एक साथ दो से ज्यादा बच्चे होते हैं, तो डिलीवरी में खतरा रहता है। जबकि इस मामले में डॉक्टर ने बताया कि सभी 13 बच्चे अभी ठीक हैं। गेरार्डो ने कहा कि एक साथ इतने बच्चों का जन्म होना बहुत ही रेयर केस है। गेरार्डो ने मेयर फेलिप अरविजु से इस मामले में दखल देने को कहा है। साथ ही यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि परिवार को फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
पढ़िए मोबाइल फ्रॉड है ये मैसेज
https://shininguttarakhandnews.com/ax-pmcard-fake-msg/
Официальное получение диплома техникума с упрощенным обучением в Москве