Problem of Megalophobia आपकी हवा क्यों अचानक टाइट हो जाती है ?

Problem of Megalophobia मेगालोफोबिया की समस्या से पीड़ित लोगों को गगनचुंबी इमारतों, पहाड़ों या बड़ी-बड़ी गाड़ियों को देखकर बहुत ज्यादा घबराहट या बेचैनी महसूस होती है। NCBI की स्टडी के अनुसार यह समस्या मेगालोफोबिया के लक्षण हैं। एनसीबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार मेगालोफोबिया को एक खास तरह का फोबिया माना जाता है, जिसमें किसी खास चीज या स्थिति से बहुत ज्यादा और बार-बार डर लगता है। मेगालोफोबिया वाले लोगों को बड़ी या ऊंची चीजों जैसे गगनचुंबी इमारतों, पहाड़ या बड़ी-बड़ी गाड़ियों को देखकर बहुत ज्यादा घबराहट महसूस हो सकती है। इस घबराहट या डर की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो सकती है और उनके सामाजिक, काम-काज या जिंदगी के दूसरे जरूरी कामों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।


फोबिया यानी डर अलग-अलग चीजों से हो सकती है। जैसे अनजान व्यक्ति से मिलने में घबराहट होना, पानी से डर लगना ठीक वैसे ही मेगालोफोबिया की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक की स्टडी के अनुसार मेगालोफोबिया अक्सर बच्चों में शुरू होते हैं और किशोरावस्था या युवावस्था में सामने आते हैं। महिलाओं में ऐसे खास फोबिया होने की संभावना ज्यादा होती है। हालांकि रिसर्च से अभी तक उन लोगों की सही संख्या नहीं मिली है जिन्हें मेगालोफोबिया है। इसकी वजह शायद यह है कि मेगालोफोबिया जैसे खास फोबिया वाले कई लोग इसके लिए इलाज नहीं करवाते हैं।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार फोबिया की समस्या से पीड़ित लोग अक्सर ऐसी स्थितियों से बचने के लिए बहुत कुछ करते हैं जिनमें उन्हें डर लगता है। मेगालोफोबिया वाले लोगों को विशाल चीजों से डर तो लगता है और अन्य लक्षण भी महसूस करते हैं। जैसे-

बहुत ज्यादा डर और बेचैनी महसूस होना।
दिल की धड़कन जरूरत से ज्यादा तेज हो जाना।
सांस लेने में तकलीफ महसूस होना।
चक्कर आना या सिर घूमना।
जी मिचलाना।
ऊंची इमारतों या पहाड़ों वाली जगह के पास ना जाना।


मेगालोफोबिया का कारण क्या है ?

स्टडी से अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वास्तव में मेगालोफोबिया का कारण क्या है। रिसर्चर्स का मानना ​​है कि कोई नकारात्मक या दर्दनाक अनुभव जिसमें कोई बड़ी वस्तु शामिल हो, तो ऐसी स्थिति व्यक्ति में मेगालोफोबिया का कारण बन सकती है।

मेगालोफोबिया का कारण क्या है ?

स्टडी से अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वास्तव में मेगालोफोबिया का कारण क्या है। रिसर्चर्स का मानना ​​है कि कोई नकारात्मक या दर्दनाक अनुभव जिसमें कोई बड़ी वस्तु शामिल हो, तो ऐसी स्थिति व्यक्ति में मेगालोफोबिया का कारण बन सकती है।