Special Story By : Anita Tiwari , Dehradun

Pumpkin for diabetes आज बात सेहत की करते हैं , क्योंकि सेहत है तो सब कुछ है। आपने शुभ कार्यों में भोज किया है तो कद्दू की चटपटी सब्जी ज़रूर खाई होगी। क्या आपने सोचा है शुभ आयोजन में कद्दू क्यों परोसा जाता है। इसकी वजह है उसके फायदे और हमारी शारीरिक तंत्र को फिट रखने में कारगर होना
Pumpkin for diabetes गरीबों का पनीर है कद्दू की भाजी

- Pumpkin for diabetes कद्दू, काशीफल या कोंहड़ा (Pumpkin) को भारतीय रिवाजों में सबसे शुद्ध और पवित्र माना गया है। शादी-विवाह के अवसर पर यह सब्जी जरूर पकती है। लगभग सभी एशियाई देशों में इसे खूब खाया जाता है। अब तो स्क्वाश, पास्ता आदि में भी इस सब्जी का खूब प्रयोग होता है। पर क्या आप जानती हैं कि ये सबसे सुलभ भारतीय सब्जी आपकी डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है। जी हां, आपने सही पढ़ा। आइए जानते हैं शुगर कंट्रोल करने में कैसे मददगार है कद्दू
Pumpkin for diabetes कद्दू से चीन में होता है डायबिटीज का इलाज

- Pumpkin for diabetes कुछ समय पहले शंघाई के ईस्ट चाइना नॉर्मल यूनिवर्सिटी में इस पर शोध किया गया। शोध के आधार पर यह पाया गया कि प्री-डायबिटिक लोगों पर कद्दू का अर्क तो असरकारक है ही, साथ ही जो डायबिटीज पेशेंट हैं, उन पर भी यह काम करता है। कैसे किया गया शोध शोधकर्ताओं ने चूहों पर रिसर्च किया था। उन्होंने पाया कि जिन डायबिटिक चूहों को कद्दू का अर्क नहीं दिया, उनकी तुलना में डायबिटीज से प्रभावित चूहों को जब कद्दू के अर्क से ट्रीट किया गया, तो उनका ब्लड शुगर लेवल कम था और इंसुलिन का सीक्रेशन भी अधिक हुआ। उनके शरीर में इंसूलिन प्रोडक्शन वाले बीटा सेल्स भी अधिक पाए गए। बाद में यह रिसर्च चीन की पत्रिका जर्नल ऑफ द साइंस ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर में प्रकाशित किया गया।चीन में तो डायबिटीज पेशेंट में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इसके अर्क का प्रयोग किया जाता है।

Pumpkin for diabetes Pumpkin for diabetes क्या ये सही है फैक्ट चेक करने के लिए हमने बात की न्यूट्रीशनिस्ट ऐंड वेलनेस एक्सपर्ट से
पहले जानिए कद्दू की न्यूट्रीशनल वैल्यू
ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर: 75 (अधिकतम 100)
ग्लाइसेमिक लोड स्कोर:3 (अधिकतम 7)
कद्दू के प्रत्येक 100 ग्राम में शामिल हैं: कार्बोहाइड्रेट 6.5 ग्रामशुगर 1.36 ग्रामफाइबर 0.5 ग्रामफैट 0.1 ग्रामविटामिन ए 369 माइक्रोग्राममैग्नीशियम 12 मिलीग्रामफास्फोरस 44 मिलीग्रामपोटेशियम 340 मिलीग्राम
Pumpkin for diabetes : कच्चा कद्दू है ज्यादा फायदेमंद

Pumpkin for diabetes - Pumpkin for diabetes डॉ. के अनुसार, नारंगी या पीले कद्दू की बजाय हरा, जो पका नहीं होता है, डायबिटीज पेशेंट को खाने के लिए देना चाहिए। इसमें पके कद्दू की अपेक्षा कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा कम होती है। कद्दू में विटामिन और मिनरल्स भरपूर पाए जाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी अधिक होता है। आमतौर पर डायबिटीज पेशेंट को कार्बोहाइड्रेट और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर खाद्य पदार्थों से बचने को कहा जाता है। कद्दू में मौजूद फाइबर और मैग्नीशियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के प्रभावों का मुकाबला करने में मदद करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। कद्दू के बीज भी हैं फायदेमंद फलों के अलावा, कद्दू के बीज भी डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद कर सकते हैं। कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिल सकती है। पिछले एक दशक में कद्दू और कद्दू के बीज का सेवन बढ़ा है। स्मूदी, दलिया, स्नैक्स आदि में कद्दू के बीज का प्रयोग किया जा सकता है।
पढ़िए रोचक खबर में – वाह ! कम बच्चे पैदा कर रहे युवा https://shininguttarakhandnews.com/india-population-projections-2100/

