Quietest Room Mystery : 1 घंटे में पागल कर देता है दुनिया का सबसे शांत कमरा

Quietest Room Mystery वॉशिंगटन में एक बिल्डिंग के अंदर ऐसा कमरा मौजूद है जिसे दुनिया का सबसे शांत कमरा (Quietest room in the world) कहा जाता है। ये इतना ज्यादा शांत है कि यहां कोई आज तक 1 घंटे से ज्यादा नहीं ठहर पाया क्योंकि जिसने भी ज्यादा समय बिताने की कोशिश की वो डर की वजह से यहां से भाग निकला। गिनीज बुक ने इस कमरे को दुनिया का सबसे शांत कमरा भी घोषित कर दिया है।


Quietest Room Mystery ज्यादा देर रुके तो हो सकते हैं पागल

Quietest Room Mystery
Quietest Room Mystery

Quietest Room Mystery दरअसल,  रेडमंड स्थित माइक्रोसॉफ्ट हेडक्वार्टर में बने इस एको चैंबर में इतनी शांति होती है कि दिल की धड़कन तो छोड़िए आपको अपनी रगों में बहता खून भी सुनाई देने लगेगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इस चैंबर में बैकग्राउंड नॉइस  इंसानों की सुनने की क्षमता से 20 डेसीबल तक कम है। दावा किया जाता है कि कुछ देर में लोग यहां बुरी तरह से बेचैन होने लगते हैं, यहां किसी भी आवाज की गूंज की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में यहां इतनी ज्यादा शांति होती है कि आपको दिल की धड़कन, रगों में खून बहना और अपनी हड्डियां की आवाजें तक जोर-जोर से सुनाई देने लगती हैं।

Quietest Room Mystery इस वजह से बनाया गया था ये कमरा

Quietest Room Mystery
Quietest Room Mystery

Quietest Room Mystery आप यहां की शांति का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि एक शांत कमरे में 10 डेसीबल पर ही हमें अपनी सांसें सुनाई देने लगती हैं पर माइक्रोसॉफ्ट के इस कमरे में माइनस 20.3 डेसीबल की शांति होती है। इस चैंबर को माइक्रोसॉफ्ट के लिए 2015 में हुंडराज गोपाल ने बनाया था। उनके मुताबिक इस चैंबर को कंक्रीट और स्टील की 6 दीवारों को मिलाकर बनाया है, जिससे ये पूरी दुनिया से अलग बने एक बंकर जैसा है। इसे कई साउंड उपकरणों को टेस्ट करने के लिए बनाया गया था। इस कमरे के अंदर अगर किसी ने अधिकतम समय गुजारा है तो वो है 55 मिनट, आपका क्या ख़्याल है हुज़ूर ?

कुत्ते का वर्ल्ड रिकॉर्ड https://shininguttarakhandnews.com/oldest-dog-bobby-news-video/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.