Raksha Bandhan Scam Alert फ्री गिफ्ट के लालच में हो जाएंगे कंगाल

Raksha Bandhan Scam Alert रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का दिन होता है. वहीं साइबर ठग इस मौके को भी धोखाधड़ी का जरिया बना लेते हैं. फ्री गिफ्ट, डिस्काउंट लिंक और नकली कूरियर डिलीवरी के नाम पर लोगों को फंसाया जाता है. अगर आप ऑनलाइन गिफ्ट खरीदने का सोच रहे हैं तो सावधानी बेहद जरूरी है. आइए जानते है कि कौन-कौन से सावधानी से बरतना चाहिए?

ईमेल और मैसेज से बचें Raksha Bandhan Scam Alert 

जालसाज अक्सर ईमेल, व्हाट्सएप और मैसेज के जरिए ऑफर भेजते हैं. इनमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपका फोन हैक हो सकता है और स्कैमर्स आपके मोबाइल का कंट्रोल ले सकते हैं. इसलिए ऐसे मैसेज पर भरोसा न करें.

सोशल मीडिया ऑफर्स की जांच करें
त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर सस्ते गिफ्ट और ऑफर्स की भरमार रहती है. बता दें, हर ऑफर असली नहीं होता. बिना जांचे-परखे किसी भी लिंक या पेज से ऑर्डर करने से बचें वरना ठगी का शिकार हो सकते हैं.

नकली वेबसाइट और एप से सावधान
ठग असली जैसी दिखने वाली वेबसाइट और एप तैयार करते हैं. ये देखने में बिल्कुल सही लगती हैं लेकिन असल में धोखाधड़ी का जाल होती हैं. हमेशा आधिकारिक एप और वेबसाइट से ही खरीदारी करें.

कैशबैक और ओटीपी फ्रॉड
कई बार स्कैमर्स कैशबैक का लालच देकर कॉल या मैसेज करते हैं. ऐसे में ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा करना खतरनाक साबित हो सकता है. याद रखें, कोई भी असली कंपनी फोन पर आपकी निजी जानकारी नहीं मांगती.