Rape Case एक बार फिर महिला अपराधों की तपिश में देवभूमि की गरिमा झुलस रही है और नेता हनक के साथ अपनी बेशर्मी का प्रदर्शन कर रहे हैं कुछ यही आरोप कांग्रेस की आक्रामक महिला स्टेट प्रेसिडेंट ज्योति रौतेला ने लगाते हुए सरकार से जवाब माँगा है। घटना बेहद शर्मसार करने वाली है जहाँ एक नाबालिग बेटी की ज़िंदगी को उसकी ही माँ ने अपने हांथों से रौंद डाला है और सियासत की सीढ़ी चढ़ने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी के शरीर को वहशियों के सामने परोसती रही और अब ये एक मुद्दा उसी बेटी की अस्मिता से जुड़ गया है।
महिला अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता चिंता का विषयः-ज्योति रौतेला Rape Case
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने जहां एक ओर उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों पर गम्भीर चिंता प्रकट की वहीं महिला अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर राज्य सरकार की चुप्पी पर धामी सरकार को घेरा और सवालों के जवाब सीधे सरकार से मांगे। ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों के बढ़ते आंकड़ों से आज पूरा उत्तराखंड राज्य शर्मिंदा है। बेटियों की ज़मीन पर सत्ता और संरक्षण का ऐसा गठजोड़ सामने आया है, जो न केवल हमारी संवेदनशीलता को झकझोरता है, बल्कि पूरे राज्य के न्याय और नैतिक ढांचे पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में राज्यभर में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, हत्या और जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आई है। उत्तराखण्ड राज्य में औसतन प्रति माह एक बलात्कार और हत्या की घटना घटित हो रही है।ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी और उसकी साथी के साथ बार-बार दुष्कर्म के लिए मजबूर किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह घटनाएं हरिद्वार, आगरा, वृंदावन जैसे कई स्थानों पर हुईं। अनामिका शर्मा को अपने इस घृणित अपराधिक कृत्य के लिए जेल जाना पड़ा परन्तु इससे बडी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि अनामिका शर्मा को योगा दिवस के अवसर पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है।
इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि अनामिका शर्मा को जेल में वीआईपी सुविधायें दी जा रही हैं, यह बात अनामिका शर्मा की सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो क्ल्पिंग से भी साबित हो गया है जिसकी जांच की जानी चाहिए।
अनामिका शर्मा की सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो क्ल्पिंग
उन्होंने कहा कि क्या जेल प्रशासन सभी कैदियों को इसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराता है कि वे अपने घर पर बात कर सकें? ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि एक ओर भाजपा यूसीसी कानून का गाना गा रही है वहीं उसी की पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर प्रकरण ने भाजपा के झूठ और नैतिकता की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा यूसीसी कानून की खुलेआम अवमानना ही नहीं की गई बल्कि महिला के सामाजिक सम्मान के साथ राजनीतिक खिलवाड़ किया गया जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा महज “नोटिस” देने वाली कार्यवाही की गई, क्या यही भाजपा की पारिवारिक नैतिकता है?
ज्योति रौतेला ने कहा कि एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड बेटियों के लिए असुरक्षित है। 2022 में एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ 4,337 अपराध दर्ज हुए हैं, जिनमें 867 रेप और 637 नाबालिग बच्चियों से रेप शामिल हैं। बावजूद इसके, भाजपा सरकार तथा राज्य का महिला आयोग और प्रशासन तीनों चुप हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के कृत्य और पार्टी की चुप्पी, दोनों ही बेटियों के लिए खतरे का संकेत हैं। उन्होंने धामी सरकार के विगत तीन वर्ष के कार्यकाल में महिला अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए कहा कि राज्य में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला अपराध की घटनाओं पर प्रदेश महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती तथा लगातार इसके खिलाफ सडक से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश महासचिव अनुराधा तिवारी, प्रदेश सचिव सुशीला शर्मा उपस्थित थे।
महिलाओं की बल्ले बल्ले ! पुरुषों हो जाओ तैयार https://shininguttarakhandnews.com/women-policy-draft-in-uttarakhand/