Relationship दिल पसीज गए ! छलका बुजुर्ग माता पिता का दर्द

Relationship  देहरादून जिला प्रशासन के सामने जिस वक्त जनसुनवाई/जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा था और फरियादियों की पीड़ा अफसर सुन रहे थे उसमें एक कई ऐसे बुजुर्ग माता पिता भी अपनी फ़रियाद और दर्द लेकर पहुंचे थे जिनकी आपबीती सुनकर सबके दिल पसीज गए । इस दौरान डीएम दफ्तर में हुए इस जनता दरबार में आम लोगों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, मारपीट, भरण-पोषण, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा की शिकायतें/समस्याएं भी अधिकारीयों के सामने रखी।

बुजुर्गों ने बताये परिवार में बिखराव का सच Relationship 

इसी दौरान रिश्तों के बिगड़ते ताने बाने की कड़वी तस्वीर तब दिखी जब समाजिक सरोकार से जुड़े मामलों में 80 वर्षीय बुजुर्ग बीर सिंह ने जनता दरबार में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनका बेटा और बहू उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने बताया कि थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस स्थिति से आहत होकर उन्होंने अपने पुत्र को संपत्ति से बेदखल कर दिया, फिर भी दोनों उनके घर में जबरन रहकर प्रताड़ित कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिश्तों में कड़वाहट की कई कहानियां सामने आयी

देहरादून को आम तौर पर रिटायर्ड लोगों , परिवार और आधुनिकता की ओर तेजी से भागते शहरों के रूप में पहचाना जाता है लेकिन हर हफ्ते डीएम के जनता दरबार में ऐसे बुजुर्गों की कई कड़वी सच्चाई बया करती कहानिया सामने आती है जो हमारे समाज के बदरंग होते चेहरे में छिपे फरेबी रिश्तों का अक्स दिखा देता है। इंद्रा कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार धवन ने भी अपने पुत्र द्वारा मारपीट एवं दुर्व्यवहार किए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई, इस पर संबंधित अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा रहे मौजूद 

कृष्णा विहार निवासी 62 वर्षीय शकुंतला कौर ने बताया कि उनका पुत्र और बहू उनके 75 वर्षीय पति सहित उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान भूमि पर अवैध कब्जा, क्रय विक्रय, जमीन धोखाधडी, बिजली की लाइन शिफ्ट, पोल शिफ्ट करने सहित अन्य समस्याओं के संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।