Rishabh Pant ऋषभ पंत ने किया आखिरी ओवर की पहेली का अंत?

Rishabh Pant लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौ रनों से हरा दिया। बारिश के कारण ये मैच 19 ओवर प्रति पारी का हो गया था। आखिरी ओवर में जीतने के लिए आरसीबी को 20 रनों की जरूरत थी और उसके दो धुरंधर बल्लेबाज क्रीज पर थे। ऐसे में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के सामने काफी मुश्किल थी। पंत के सामने मुश्किल थी कि वह आखिरी ओवर किसे दें। उनके पास दो विकल्प थे। पहला दिग्वेश राठी और दूसरा शाहबाज अहमद। पंत ने काफी दिमाग लगाने के बाद राठी को गेंद दी जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई।

पंत ने बताई अंदर की बात Rishabh Pant

आखिरी ओवर में आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर थे और दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट्स मारने का दम रखते हैं। ऐसे में पंत को ये देखते हुए फैसला करना था। आखिरी ओवर से पहले पंत ने अपने दोनों स्पिनरों से बात की और दोनों ही ये जिम्मेदारी निभाने को तैयार दिख रहे थे। इसने पंत के लिए और मुसीबत खड़ी कर दी।इस फैसले को लेकर पंत ने कहा, “ये काफी मुश्किल फैसला था। हम दबाव में थे, लेकिन साथ ही आपको अपने गेंदबाजों पर भरोसा करना होता है। शेफर्ड को देखते हुए राठी सही मेचअप था। उनको भी अपने ऊपर भरोसा था और उन्होंने टीम के लिए अपना काम किया।”

गेंदबाजों को सराहा

राठी ने अपने कप्तान के भरोसे को सही ठहराया और सिर्फ 10 रन ही खर्च किए। पंत इस जीत से काफी खुश दिखे और उन्होंने अपने गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ की। पंत ने कहा, “हम जानते हैं कि एक टीम के तौर पर हम काफी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन हमारी ताकत हमारी गेंदबाजी रही है। जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने मेहनत की है वो शानदार है, खासकर प्रिंस, शमी भाई, राठी, आवेश, मयंक सभी ने।”