Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Rishi Sunak Biography ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री Britains PM Candidate बनने की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के ऋषि सुनक ( Rishi Sunak) लगभग पीएम की रेस जीत चुके हैं। उन्होंने वोटिंग के चौथे दौर में भी बाजी मार ली है. उन्होंने सबसे ज्यादा 118 वोट हासिल किए और टॉप पर हैं. कंजर्वेटिव नेताओं के बीच इससे पहले भी तीन दौर के मतदान में ऋषि सुनक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया था. अगर वह ब्रिटेन के पीएम बन जाते हैं तो भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री होंगे. इसके लिए सुनक लगातार इतिहास रचने के करीब बढ़ते जा रहे हैं….
Rishi Sunak Biography पढ़िए एक नज़र में – राजनीतिक करियर

- Rishi Sunak Biography ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के राजनेता ऋषि सनक ने साल 2020 से 2022 तक राजकोष के चांसलर के रूप में कार्य किया है. हाल ही में इस्तीफा देने से पहले वे ब्रिटेन के वित्त मंत्री के पद पर बने हुए थे. इसका मतलब साल 2019 से 2020 तक वह ट्रेजरी के मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं. वह 2015 से रिचमंड (यॉर्क) के लिए संसद सदस्य रहे हैं. 2015 के आम चुनाव में वह रिचमंड (यॉर्क) के लिए चुने गए. उन्होंने थेरेसा मे की दूसरी सरकार में स्थानीय सरकार के संसदीय अवर सचिव के रूप में भी कार्य किया था. भारतीय मूल का होने की वजह से ऋषि सुनक भारत में भी सुर्खियों में बने हुए हैं…
Rishi Sunak Biography परिवार – शिक्षा- पेशा भी जान लीजिये

- Rishi Sunak Biography ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन, हैम्पशायर में हुआ था. वह एक हिंदू पंजाबी परिवार के यशवीर सुनक और उषा सुनक के बेटे हैं. इसके साथ ही भारत के मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर नारायण मूर्ती के दामाद हैं.ऋषि सुनक ने हैम्पशायर के विंचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई की. इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए. फिर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई करने के बाद गोल्डमैन शैक्स ( Goldman Sachs) में इन्वेस्टमेंट बैंक एनालिस्ट के रूप में काम किया.

Rishi Sunak Biography ये है अनुमानित नेट वर्थ
- Rishi Sunak Biography ऋषि सुनक इंग्लैंड (England) के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2022 में यूके के सबसे धनी लोगों की रैंकिंग में उन्होंने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ती (Akshata Murthy) के साथ संयुक्त रूप से 730 मिलियन पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ 222वां स्थान हासिल किया था.. ऋषि सुनक की मौजूदा नेटवर्थ की बात करें (Rishi Sunak Net Worth) तो एक रिपोर्ट के मुताबिक यह 3.1 बिलियन पाउंड के करीब है.अक्षता और ऋषि के पास कम से कम चार प्रॉपर्टी हैं…
Must Read This – धामी सरकार ने कांग्रेस के 2 विधायकों को दिया ये ऑफर https://shininguttarakhandnews.com/mla-tour-for-organic-farming-news/

