देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
Rishikesh Ganga Arti गंगा आरती में शपथ नशे की लत छोड़ने की , हांथों में गंगा आरती , दिल में हौसला और जुबां पर एक शपथ , कुछ ऐसा ही अनोखा नज़ारा दिखा ऋषियक्ष के गंगा घाट पर , जहाँ गुजरात के विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य रामेश्वरबापू हरियाणी जी ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पधारे। रामेश्वरबापू हरियाणी जी ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उपायों तथा लैंगिक असमानता पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट कार्य कर रही है इस के लिये ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी का धन्यवाद दिया।
Rishikesh Ganga Arti कथावाचक रामेश्वरबापू हरियाणी महिला गंगा आरती में हुए शामिल

Rishikesh Ganga Arti रामेश्वरबापू हरियाणी ने राष्ट्रीय शराब दिवस पर गंगा आरती में श्रद्धालुओं को शराब छोड़ने का संकल्प कराया और कहा सरकार नशा को जड़ से समाप्त करने के लिए तमाम तरीके से प्रयास कर रही है, लेकिन यह प्रयास आम जन मानस में सार्थक नहीं हो रहा है। जब तक इस कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्धजनों व आम लोगों को जोड़कर आगे नहीं बढ़ा जाएगा तब तक नशा को समाप्त करना मुश्किल है। और कहा कहा कि सभी लोग शराब की लत को छुड़ाने के लिए पहले यदि उनके घर या आसपास जो लोग इस लत के आदी हैं, उनको छुड़ाने से शुरुआत करें।

Rishikesh Ganga Arti अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने कहा कि हमारे देश का कर्णधार युवा दिशाहीन होता जा रहा है। युवा शराब की लत में बुरी तरह से फंस चुका है, जिसको हम सभी को प्रेरित कर वापस लाना है। नये युवाओं में जोश होता है, जोश में वह होश खो बैठते है, उनमें समझ कम होती है, उनको प्रेरणा की जरूरत है। तभी देश व प्रदेश का कल्याण संभव है। पु. रामेश्वरबापू हरियाणी जी का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉ. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, संजय पुंडीर, आचार्य सोनिया राज, प्रमिला, वंदना, रीता और गायत्री आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।
Must read this – https://shininguttarakhandnews.com/modi-on-uttarakhand-nau-ratan/