WhatsApp Status Update: वॉट्सऐप स्टेटस शेयर करना अब और भी मजेदार हो गया है. कंपनी ने स्टेटस अपडेट करने के लिए कई नए शानदार फीचर्स जोड़े हैं. यहां देखें कि अब आप स्टेटस शेयर करते समय क्या-क्या कर पाएंगे.वॉट्सऐप पर शेयर किया जाने वाला स्टेटस जरूरी नहीं है कि कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल सभी लोगों के लिए सही हो. नई अपडेट के साथ यूजर्स हर बार स्टेटस लगाते समय यह सेट कर पाएंगे कि कौन आपका स्टेटस देख सकता है और कौन नहीं. अगले स्टेटस के लिए यही आपकी डिफॉल्ट सेटिंग बन जाएगी
WhatsApp Status Update नए कलेवर में आपका व्हाट्सअप

- WhatsApp Status Update अब वॉट्सऐप पर आवाज भी शेयर की जा सकेगी. वॉट्सऐप स्टेटस पर अब आप 30 सेकेंड तक की रिकॉर्डिंग या दूसरा वॉयस मैसेज शेयर कर सकते हैं. यह ऐसे मौके पर काफी काम आएगा जब आप लिखने के बजाए कुछ कहते हुए अपनी बात रखना चाहते हैं.स्टेट प्रोफाइल रिंग के जरिए अब आपके चाहने वालों को कोई भी स्टेटस नहीं छूटेगा. जब भी आपके फेवरेट कॉन्टेक्ट स्टेटस अपडेट करेंगे तब यह रिंग उनकी प्रोफाइल के पास दिखेगी. यह रिंग चैट लिस्ट, ग्रुप पार्टिसिपेंट लिस्ट और कॉन्टेक्ट इंफो में नजर आएगी

- WhatsApp Status Update इस फीचर की मदद से कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल फ्रेंड्स और नजदीकी जानकार लोग आपके स्टेटस अपडेट पर तुरंत रिएक्शन कर पाएंगे. कंपनी के मुताबिक यह वो फीचर है जिसे यूजर्स सबसे ज्यादा चाहते थे. अब आप स्टेटस ऊपर की तरफ स्वाइप करते हुए आठ इमोजी में से एक चुनकर रिएक्ट कर सकते हैं… स्टेटस अपडेट करने के लिए यूजर्स लिंक पोस्ट करते हैं, तो ऑटोमैटिकली लिंक कंटेंट का प्रीव्यू दिखाई देगा, ठीक उसी तरह जैसे मैसेज सेंड करने पर प्रीव्यू नजर आता है. ये प्रीव्यू आपके स्टेटस को बेहतर बनाते हैं, और आपके कॉन्टेक्ट्स को लिंक का आइडिया भी देते हैं.
यहां पत्नी का जन्मदिन भूलना गुनाह , सज़ा 5 साल https://shininguttarakhandnews.com/forgetting-birthday-of-wife-samoa/

