Robbers Cave Dehradun अगर आप तेज गर्मी से परेशान हो चुके हैं और एडवेंचर करने का दिल कर रहा है, तो दून की डाकुओं की गुफा से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। घबराइए मत, हम आपको सच में किसी डाकू की गुफा में जाने के लिए नहीं बल्कि देहरादून के पास स्थित ‘रॉबर्स केव’ जाने की बात कह रहे हैं।
Robbers Cave Dehradun गर्मियों में घूमने की आदर्श जगह

Robbers Cave Dehradun
- Robbers Cave Dehradun ‘रॉबर्स केव’ देहरादून से लगभग 8-10 किमी की दूरी पर स्थित ये गुफाएं इतनी रहस्यमयी हैं कि अंग्रेजों के जमाने में डाकू डाका डालने के बाद इन गुफाओं में छिप जाते थे और उन्हें कोई पकड़ नहीं पाता था। सिर्फ इतना ही नहीं, स्थानीय कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि ये गुफाएं स्वयं आदियोगी भगवान महादेव का निवास स्थान रह चुका है।इन गुफाओं को रॉबर्स केव का नाम ब्रिटिश काल में पड़ा जब अंग्रेजों को चकमा देकर डाकू सुल्ताना सिंह और डाकू मान सिंह इन गुफाओं में छिप जाया करते थे। इन गुफाओं से होकर पानी की धारा निकलती है जिस वजह से यहां हर समय कम से कम घुटने भर पानी भरा रहता है।
- Robbers Cave Dehradun रॉबर्स केव गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए आदर्श जगह है। यहां पानी की धारा लगातार बहती रहती है, इसलिए बरसात के मौसम में यह जगह काफी खतरनाक हो जाती है। लेकिन तेज गर्मी के समय परिवार और दोस्तों के साथ यहां पिकनिक पर आ सकते हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत है पहाड़ों से होकर बहती पानी की ठंडी धाराएं। इन धाराओं में नहा के लोग खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। यहां प्रवेश मुफ्त होता है। इसके साथ आपको यहां वॉशरूम और लॉकर रूम की सुविधा भी मिलती है।
Robbers Cave Dehradun रॉबर्स केव आने का सही समय
- Robbers Cave Dehradun गुच्छु पानी या रॉबर्स केव में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जुलाई के बीच में है। मानसून के शुरुआती दिनों में भी आप यहां आ सकते हैं। रॉबर्स केव सप्ताह के सातों दिन सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक खुली रहती है। अगर आप यहां पिकनिक मनाने के आने वाले हैं तो अपने साथ खाने के हल्के-फुल्के सामान ही लाएं। पानी की मेटल वाली बोतल लेकर चलना ही सही होगा और प्लास्टिक फेंकने के लिए अपने साथ बिन बैग जरूर रखें। याद रखें किसी भी पर्यटन स्थल को स्वच्छ बनाएं रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी होती है।
Robbers Cave Dehradun कैसे पहुंचे रॉबर्स केव- Robbers Cave Dehradun रॉबर्स केव देहरादून से 8 किमी दूर है। अगर आप बस से आना चाहते हैं तो आपको अनारवाला गांव तक आना होगा। वहां से रॉबर्स केव महज 1 किमी का ट्रेक होता है। रॉबर्स केव का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून स्टेशन है और हरिद्वार इसका सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है जो यहां से करीब 33 किमी दूर है। रॉबर्स केव जाते समय अपने साथ एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े और तौलिया जरूर लेकर जाएं। लोग अक्सर पानी की धाराओं में फिसलकर गिर पड़ते हैं। इसलिए ऐसे वाटर प्रुफ और मजबूत पकड़ वाले जूते ही पहनकर जाएं।
- Robbers Cave Dehradun रॉबर्स केव देहरादून से 8 किमी दूर है। अगर आप बस से आना चाहते हैं तो आपको अनारवाला गांव तक आना होगा। वहां से रॉबर्स केव महज 1 किमी का ट्रेक होता है। रॉबर्स केव का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून स्टेशन है और हरिद्वार इसका सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है जो यहां से करीब 33 किमी दूर है। रॉबर्स केव जाते समय अपने साथ एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े और तौलिया जरूर लेकर जाएं। लोग अक्सर पानी की धाराओं में फिसलकर गिर पड़ते हैं। इसलिए ऐसे वाटर प्रुफ और मजबूत पकड़ वाले जूते ही पहनकर जाएं।
Must Read viral Reel Video – https://shininguttarakhandnews.com/girl-reel-on-bike-dehradun/