Roorkee Honey Trap : पडोसी हसीना के हनी ट्रैप में फंस गया वो ! 1 Dirty truth

Roorkee Honey Trap भारत में अक्सर आप हनी ट्रैप के मामले सुन रहे होंगे। पडोसी मुल्क की शातिर हसीनाएं अपना शिकार एक ख़ास दायरे में ढूंढती हैं। रूमानी बातें , मदहोश कर देने वाली तस्वीरें और एक फरमाइश कुछ यूँ ही होता है अपराध का खतरनाक जन्म … हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तान की एक महिला को सेना की जानकारी भेजने वाले रुड़की बीईजी में तैनात एक अकाउंटेंट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक इमामी खान, निवासी सिकंदरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. जो 15 दिन पहले रुड़की बीईजी में सहायक अकाउंटेंट अफसर ग्रुप डी में आगरा कैंट से अटैच हुआ था.

Roorkee Honey Trap देश में अक्सर सामने आ रहे हनी ट्रेप केस

Roorkee Honey Trap
Roorkee Honey Trap

Roorkee Honey Trap बताया जा रहा है कि वह मई से 20 जून तक पाकिस्तान में बैठी एक महिला के संपर्क में था, महिला से उसकी मैसेज के द्वारा बातचीत चल रही थी. महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर कई गुप्त जानकारियां ली. वह महिला को जानकारी भेज रहा था, इसकी जानकारी होने पर मेरठ से सेना के अधिकारियों की एक टीम रुड़की पहुंची और अकाउंटेंट के मोबाइल की जांच की. इमामी खान के मोबाइल से महिला को करीब 230 मैसेज भेजे गए थे, जिसके बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है.

  • Roorkee Honey Trap
    Roorkee Honey Trap

    Roorkee Honey Trap मामले में भी बीईजी के पवन गुप्ता ने अकाउंटेंट इमामी खान पर शासकीय गुप्त बात अधिनियम और धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पाल को सौंपी गई है. मामले में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने मीडिया को बताया कि तहरीर मिली है. तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी.

पति ने सैलरी नही बताई तो बीवी ने कर दिया खेल https://shininguttarakhandnews.com/wife-files-rti-for-salary-up/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.