अनीता तिवारी की विशेष रिपोर्ट –
Satpal Maharaj News उत्तराखंड सरकार में सबसे सीनियर और सम्मानित आध्यत्मिक गुरु मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला आरोपी डॉक्टर आखिरकार निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का अपमान करने वाले बड़बोले निरंकुश चिकित्सक को आखिर झटका लग ही गया।
Satpal Maharaj News अधिकारियों पर लगाम लगाना जरूरी

Satpal Maharaj News प्रदेश के सबसे कद्दावर वरिष्ठ मंत्री के लिए जिस तरह के व्यवहार का मामला सामने आया वो बेहद गंभीर और अनुशासनहीनता का था। इसमे जो सख्त कार्यवाही की ज़रूरत थी वही किया प्रदेश के अनुभवी और सम्वेदनशील आईएएस और सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने और एक नज़ीर पेश की है।

Satpal Maharaj News आपको बता दें कि मंत्री महाराज का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीजों और तिमारदार से बदसलुखी के मामले चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र स्थित सतपुली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार द्वारा मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मरीजों व उनके तिमारदारों से बदसलुखी के मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रदेश के उन अधिकारियों , विभागीय अफसरों को सन्देश दिया है कि प्रोटोकॉल और पद की गरिमा को तोड़ने वाले को कतई माफ नहीं किया जाएगा। यहां ये भी बता दें कि 19 दिसंबर को पौड़ी जनपद के सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी शिवकुमार का मामला उनके संज्ञान में आया था। जिसके बाद निलंबन की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
Guru Ram Rai Sports Meet – https://shininguttarakhandnews.com/khelotsava-sgrr-22/

