Hungama Dehradun : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कार्यक्रम में हंगामा – 1 Shameful News

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट – अनीता तिवारी , Dehradun – 

Hungama Dehradun देहरादून में आज एक निजी होटल में कैबिनेट मंत्री का बड़ा प्रोग्राम आयोजित किया गया था।  सुबह 9:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान , पंचायतों का निर्माण के संकल्प उत्सव के एक दिवसीय वर्कशॉप में पहुंचना था।

Hungama Dehradun
Hungama Dehradun

Hungama Dehradun कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यक्रम में हंगामा

  • Hungama Dehradun लेकिन मंत्री जी के पहुंचने से पहले ही होटल में मान सम्मान और मंच पर बैठने को लेकर जमकर हंगामा हो गया । पंचायत से जुड़े हुए तमाम पहाड़ के नेताओं का जमावड़ा इस होटल में था । लेकिन इसके पहले कि कार्यक्रम शुरू होता , मंच पर बैठने के लिए कुछ लोग आपस में ही भिड़ गए।  अजीबोगरीब नजारा यह हुआ कि सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना था , और उनके आने के पहले इस तरह की घटना ने पूरे कार्यक्रम को ही तनाव में भर दिया।

  • Hungama Dehradun आपको बता दें कि उत्तराखंड में ग्रामीण ग्राम स्वराज अभियान सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन देहरादून के पेसिफिक होटल में किया गया। लेकिन जिस तरह से कार्यक्रम में मंच पर कुर्सी पर बैठने को लेकर कुछ लोग आपस में भिड़ गए इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी में , संगठन में , नेताओं में और विभाग में किस तरह के मनमुटाव और संघर्ष की चिंगारी पनप रही है ।
Hungama Dehradun
Hungama Dehradun
  • Hungama Dehradun हालांकि लगभग आधे घंटे के गरमा गरम बहस बाजी के बाद मामला शांत हुआ और अधिकारियों ने बीच-बचाव कर कार्यक्रम को शुरू करने के लिए नेताओं को मना लिया। लेकिन देखना होगा कि जब यह मामला कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कान तक पहुंचेगा तो महाराज किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे ,  क्योंकि अनुशासन और अधिकारियों में लगाम लगाने के लिए सतपाल महाराज की कार्यशैली पहले से ही चर्चाओं में रही है।

  • ऐसे में सख्त चेतावनी के साथ अनुशासन सिखाने का पाठ भी सतपाल महाराज सिखा सकते हैं। ऐसी उम्मीद की जा सकती है । ताकि भविष्य में छोटी-छोटी बातों पर इस तरह के गंभीर कार्यक्रमों में नेता , कार्यकर्ता और अधिकारी सरकार और कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रमों में इस तरह से रंग में भंग न डाल सकें।

पढ़िए ये खबर – दादा बने महाराज तो टूटा ये रिकॉर्ड –https://shininguttarakhandnews.com/mohena-singh-boy-birth-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.