देहरादून से आशीष तिवारी की स्पेशल रिपोर्ट –
Savin Bansal DM मीडिया में कभी सनसनीखेज , कभी शानदार कभी दिलचस्प खबरों से टॉप ट्रेंडिंग आईएएस बन चुके देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बार फिर अपने अनोखे आयोजन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। जिस समय देश प्रदेश और शहर दीपावली की खुशियां बाज़ार से खरीद रहा था उस वक़्त आईएएस सविन बंसल बेसहारों के लिए खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे तो केदारपुरम के नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, शिशु सदन का नज़ायरा ही भावुक हो उठा। डीएम ने नारी निकेतन में रह रही मूकबधिर, सवांसनियों, बच्चों को मिठाई वितरण की। इस दौरान एक मूकबधिर संवासिनी ने गीत गाकर सुनाया।
जिलाधिकारी ने रसोईघर, आवास, स्वास्थ्य , शौचालय की व्यवस्था देखी Savin Bansal DM
किसी भी हालत में नही रूकेगी किसी की पढाई – डीएम
जिलाधिकारी ने किशोर सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से 12 तक एनसीआरटी की किताब के साथ भारतीय एवं विश्व एटलस रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की। वहीं नारी निकेतन में दो किशोरी जो व्यवसायिक कोर्स करना चाह रही थी किन्तु धन की समस्या थी, जिस पर डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कोर्स हेतु धनराशि की स्वीकृति उन्होनें कहा कि जो बच्चा पढना चाहता है उसकी किसी भी हालत में पढाई नही रूकेगी।
डीएम सविन बंसल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश ————
नारी निकेतन में रह रहे मूकबधिरों के लिए चिकित्सालय परीक्षण/जांच हेतु अलग से वाहन रखने के निर्देश दिए, जिसकी स्वीकृति मौके पर दी गई।
दून मेडिकल कालेज में नारी निकेतन से स्वास्थ्य जांच भर्ती किये जाने पर न हो कोई दिक्कत डीएम ने दिए निर्देश।
किशोर सुधार ग्रह में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक की एनसीआरटी की बुक के साथ ही वर्ल्ड एवं इंडियन एटलस रखे जाएंगे।
जलसंस्थान को केदारपुरम परिसर में एक सप्ताह के भीतर सीवर लाईन ठीक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए नारी निकेतन में रह रही प्रत्येक किशोरी, महिला, बालिकाओं का पूर्ण विवरण तथा नारी निकेतन में रहने का कारण, पारिवारिक विवरण तथा किस आदेश पर रह रही हैं का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एनआईबीएच एवं राफेल से विशेषज्ञ के माध्यम से मूकबधिरों की जानकारी प्राप्त करें। मूक बधिरों, किशोरियों को उनके परिजनों से मिलाने का किया जाएगा हरंसभव प्रयास। जिलाधिकारी ने नारी निकेतन में महिला/किशोरियों द्वारा बनाये गए उत्पादों को देखा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को क्रय करें, जिससे भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किये गए बच्चों तथा अन्य जरूरतमंदो को दिया जाएगा।
वाह क्या पुलिस है ! https://shininguttarakhandnews.com/doon-police-deepawali-senior-citizen/