SC Live Streamed अगर आप सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाही देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 27 सितंबर, मंगलवार से सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ की सभी सुनवाई का लाइव-प्रसारण किया जाएगा। इससे पहले भारत के 48वें CJI एनवी रमना के कार्यकाल के अंतिम दिन उनकी अध्यक्षता वाली ‘सेरेमोनियल बेंच’ की कार्रवाही का लाइव प्रसारण किया गया था। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) उदय उमेश ललित ने पूर्ण अदालत की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सभी न्यायाधीशों ने सार्वजनिक व संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग करने पर सहमति जताई।
SC Live Streamed भोपाल गैस त्रासदी सहित इन मामलों की सुनवाई का होगा लाइव-प्रसारण

- SC Live Streamed मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरक्षण , धार्मिक प्रथा, साल 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी सहित अन्य सार्वजनिक व संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे लोगों से जुड़े मुद्दों की सुनवाई के दौरान आम लोग सीधे सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई देख पाएंगे। इससे उन छात्रों को भी फायदा होगा, जो वकालत कर रहे हैं या करना चाहते हैं।
SC Live Streamed मध्य प्रदेश, गुजरात सहित ये राज्य के हाईकोर्ट करते हैं लाइव-प्रसारण

- SC Live Streamed गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक, झारखंड, पटना और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट अपने YouTube चैनलों के माध्यम से कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट की कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करने पर काम किया जा रहा है, जिसके बाद न्यायपालिका से जुड़ी जानकारियां और कोर्ट की लाइव स्टीम देखना आसान हो जाएगा।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस https://shininguttarakhandnews.com/raju-srivastava-death/


