School New Rule केरल बाल अधिकार पैनल ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे स्कूल के शिक्षकों को ‘सर’ या ‘मैडम’ के बजाय ‘टीचर’ कहकर संबोधित करें। पैनल की ओर से यह कदम लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने के साथ छात्रों के बीच अधिक लैंगिक तटस्थता यानी जेंडर न्यूट्रलिटी को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
School New Rule मैडम’ के बजाय ‘टीचर’ कहकर संबोधित करें

- School New Rule केएससीपीसीआर यानी केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए है कि वे स्कूल के शिक्षकों को ‘सर’ या ‘मैडम’ के बजाय ‘टीचर’ कहकर संबोधित करें। पैनल की ओर से यह कदम लैंगिक समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के बीच ज्यादा जेंडर न्यूट्रलिटी यानी लैंगिक तटस्थता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। विभाग को राज्य के सभी स्कूलों में ‘टीचर’ शब्द का उपयोग करने के निर्देश देने का निर्देश दिया है।

- School New Rule पैनल का कहना है कि सम्मानसूचक शब्द ‘सर’ या ‘मैडम’ टीचर की अवधारणा से मेल नहीं खाते। इसके अलावा, बाल अधिकार पैनल ने यह भी कहा कि इससे छात्रों का अपने शिक्षक के प्रति लगाव बढ़ेगा और यह सुनिश्चित होगा कि उन्हें लिंग-तटस्थ तरीके से सम्मान के साथ संबोधित किया जा रहा है।

- School New Rule एएनआई के अनुसार KSCPCR ने कहा कि सर या मैडम के बजाय ‘टीचर’ बुलाने से सभी स्कूलों के बच्चों के बीच समानता बनाए रखने में भी खासी मदद मिल सकती है और टीचर के प्रति उनका लगाव भी बढ़ेगा। प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए केएससीपीसीआर ने सामान्य शिक्षा विभाग के निदेशक को दो महीने के अंदर इस बारे में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया है। शिक्षकों को उनके लिंग के अनुसार ‘सर’ और ‘मैडम’ संबोधित करते हुए भेदभाव को समाप्त करने की मांग करने वाले एक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका पर विचार करते हुए यह निर्देश दिया गया था।
वरुण गांधी थामेंगे कांग्रेस का दामन ! समय तय हुआ https://shininguttarakhandnews.com/varun-gandhi-to-join-congress/

