Schools For Children Of Beggars :  पुलिस अंकल बच्चों के बन गए भाग्यविधाता – 1 Ideal World

Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun 

Schools For Children Of Beggars वर्दी में भी इंसान होते हैं। वर्दी में भी इंसानियत का दिल धड़कता है। ये अलग बात है कि अक्सर पुलिसवालों की नकारात्मक खबरें आप पढ़ते , सुनते हैं लेकिन पुलिस विभाग में आज भी ऐसे रक्षक है जिनके लिए वर्दी का मान और समाज के लिए ज़िम्मेदारी का भाव सर्वोपरि है। बात ऐसे ही एक  ऐसे सब इंस्पेक्टर की करते हैं जो अपनी ड्यूटी के बाद मिले समय को जनसेवा के कार्य में लगाते हैं। इस समय ये दरोगा रणजीत यादव अयोध्या के डीआईजी कार्यालय में तैनात हैं। रक्तदान, पौधरोपण, पशु पक्षियों की सेवा के साथ ही अब उन्होंने भिक्षा वृत्ति करने वालों के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया है।


Schools For Children Of Beggars भिखारियों के बच्चों को फ्री में शिक्षा का संकल्प

Schools For Children Of Beggars
Schools For Children Of Beggars
  • Schools For Children Of Beggars रणजीत यादव के मुताबिक उनका यह स्कूल अयोध्या के खुर्जा कुण्ड के पास स्थित जयसिंहपुर वार्ड में स्थित मलिन बस्ती में नवंबर 2021 से चल रहा है। इसमें इस समय 65 बच्चे रणजीत यादव से पढ़ने आते हैं। यादव के मुताबिक भीख मांगने वाले निराश्रित लोगों के बच्चों से उनका सरोकार तब हुआ जब वे अयोध्या के नया घाट चौकी पर तैनात थे।

Schools For Children Of Beggars
Schools For Children Of Beggars
  • Schools For Children Of Beggars इस इलाके में कुष्ठ रोगियों को घाटों पर भीख मांगते देखा जाता है। यादव ने बताया कि उनके बच्चों को देख कर उन्हें अपना बचपन याद आया जब वे बेहद गरीबी के दौर में लोगों से किताबें मांग कर अपनी पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि उसी के बाद उन्होंने भिखारियों के बच्चों को फ्री में शिक्षा देने का संकल्प लिया। अब ऐसे निराश्रित बच्चों के लिए उन्होंने अपना स्कूल शुरू कर दिया है।

  • Schools For Children Of Beggars उनका कहना है कि वे इस समय पुलिस की अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए समय निकालकर बच्चों को पढ़ाते हैं। बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे कॉपी, किताब, कलम, स्लेट, चॉक, रबर, कटर व अध्ययन सामग्री अपनी जेब से खरीदकर देते हैं। साथ ही उनके अभिभावकों को जागरूक करते हैं कि शिक्षा से ही उनकी गरीबी दूर हो सकती है।

खबर में पढ़ें – महिलाओं के जिम का रोचक वीडियो देखिये https://shininguttarakhandnews.com/women-gym-during-1940/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.