देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Self Defence Training उत्तराखंड पुलिस का लक्ष्य है लोगों की सुरक्षा , सेवा और सहयोग … इस लक्ष्य को पूरा करते हुए Chamoli Police की एसपी और महिला आईपीएस रेखा यादव के निर्देशन में चमोली पुलिस महिलाओं व बच्चों को गौरा शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें म0हे0कां0 पूनम रानी व महिला आरक्षी प्रियंका ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाकर उन्हें आत्मरक्षा हेतु सुदृढ़ करते हुये प्रगति के पथ पर निडर होकर अग्रसर होने हेतु सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे जनपद की सैकड़ों छात्रायें लाभान्वित हो रही है।
छात्राओं को खुद की सुरक्षा के दिए टिप्स Self Defence Training

इस दौरान लड़कियों को Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया। गुड टच बेड टच के अन्तर के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल साइट्स का गलत इस्तेमाल करते हुये छात्राओं के साथ फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल जैसी घटनाये की जाती है इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी।
“ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के तहत छात्राओं को धार्मिक स्थलों में मर्यादित वस्त्रों को धारण कर ही जाने हेतु कहा गया। छात्राओं को बताया की यदि कोई व्यक्ति उनके साथ अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटना को नजर अंदाज बिलकुल न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। सेल्फ डिफेंस की इस क्लास में बालिकाएं , टीचर्स , ललित मोहन विष्ट प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
CM धामी ,सतपाल ,सौरभ सहित पूरी कैबिनेट ने दी PM मोदी को बधाई https://shininguttarakhandnews.com/dhami-cabinet-on-modi/