Sexual Harassments कभी आपने सोचा है कि आखिर एक सभ्य और डिजिटल युग में भी महिलाओं और लड़कियों पर क्यों फब्तियां कसते हैं मर्द ? दफ्तर घर परिवार , सड़क , बाज़ार या फिर सार्वजनिक , धार्मिक और अन्य स्थलों पर पुरुष क्यों करते हैं महिलाओं का यौन शोषण, इस पर इंटरनेशनल रिसर्च ग्रुप Promundo ने मिस्र और लेबनान में सर्वे किया। इसमें 31% लेबनान और 61% मिस्र के पुरुषों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लड़कियों और महिलाओं का पब्लिक प्लेस में यौन शोषण किया। इसमें घूरना, पीछा करना, छूना समेत कई हरकतें शामिल थीं।
Sexual Harassments महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,71,503 मामले दर्ज हुए

- Sexual Harassments इस सर्वें में जो चौंकाने वाली बात सामने आई वह यह थी कि जिन पुरुषों ने ऐसा किया वह हाई स्कूल या कॉलेज पास कर चुके थे। यानी ज्यादातर पुरुष पढ़े-लिखे थे। पुरुषों ने यह भी माना कि वह स्ट्रेस या डिप्रेशन का शिकार थे। उनका परिवार उनकी इज्जत नहीं करता। अपनी पावर दिखाने के लिए वह राह चलती महिलाओं को परेशान करते। ऐसा करके उन्हें अच्छा महसूस होता। GfK नाम की रिसर्च टीम ने पाया कि अमेरिका में 65% महिलाएं सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं।

- Sexual Harassments पड़ोस के लड़कों की सीटी, बस में जबरदस्ती अजनबी का चिपकना, कॉलेज जाते समय अवारा लड़के का पीछा करना, घर में रिश्तेदार का गलत ढंग से छूना… और हर बार आपका उनसे बचना या उनकी गंदी हरकतों का शिकार होना…मन में खुद से घृणा करते हुए सवाल पूछना- मैं क्या करूं? किसे बताऊं, किसकी मदद लूं? ऐसा आखिर कब तक चलेगा? तो इसका आसान जवाब है-चुप्पी तोड़ना और मुंह खोलना। जब तक आप बोलेंगी नहीं, तब तक आप उस इंसान के दिल बहलाने की ‘चीज’, जी हां ‘चीज’ बनी रहेंगी।

Sexual Harassments भारत में आये दिन शर्मनाक घटनाये आती हैं सामने
- Sexual Harassments राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार 2020 में करीब 4 लाख केस दर्ज हुए। इनमें से 3.71 लाख मामले महिलाओं पर जुर्म के थे। राष्ट्रीय महिला आयोग के अनुसार, 2021 में 30,865 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें 4613 शिकायतें शादीशुदा महिलाओं ने दर्ज कराई थीं। वो सभी दहेज और अन्य कारणों से यौन शोषण का शिकार हुईं। 624 मामले महिला कर्मचारियों ने दर्ज कराए।इन आंकड़ों से आप खुद सोच सकती हैं कि आप पुरुषों की नजरों में क्या हैं? ये मामले तेजी से कम हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने बेटों को लड़की की इज्जत करनी सिखानी होगी।
रुको ! उसके पराठे में है झटका , खाया तो निकल जाएगा पसीना https://shininguttarakhandnews.com/dangerous-paratha-gst-charge/

buy facebook advertising accounts account trading service account market
facebook accounts for sale account marketplace online account store
Эта статья полна интересного контента, который побудит вас исследовать новые горизонты. Мы собрали полезные факты и удивительные истории, которые обогащают ваше понимание темы. Читайте, погружайтесь в детали и наслаждайтесь процессом изучения!
Подробнее – https://quick-vyvod-iz-zapoya-1.ru/