SGRR News : श्री दरबार साहिब में राज्यमंत्री विनोद उनियाल ने टेका मत्था

विनोद उनियाल ने उपाध्यक्ष बनने पर श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया
एसजीआरआर ग्रुप के जनहित कार्यों की सराहना की
एसजीआरआर ग्रुप के कार्यों के लिए श्रीमहंत महाराज को बधाई दी

SGRR News

SGRR News  भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विनोद उनियाल ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। हाल ही में विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची और उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

 

महंत इन्दिरेश अस्पताल सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी SGRR News

SGRR News

श्रीमती विनोद उनियाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया और अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमति विनोद उनियाल का स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े व राज्य की स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ। श्री महाराज जी ने विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। विनोद उनियाल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त किया।

CM धामी के अभिनव मिशन ड्रग्स फ्री उत्तराखंड में जुटे डीजीपी https://shininguttarakhandnews.com/drug-free-uttarakhand/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.