SGRR Vishal Mishra मशहूर बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा को श्री दरबार साहिब में श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया और उनके संगीत साधना की प्रशंसा की। इस दौरान वातावरण में एक दिव्य मिलन दिखाई दिया जहाँ आस्था, संस्कृति और परंपरा के सागर से सभी भीगे नजर आये। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले जैसी महान विभूतियों ने अपने सुरों से देश की आत्मा को स्वर दिया है, उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”
संगीत के जादूगर विशाल को श्री महंत ने दिया आशीर्वाद SGRR Vishal Mishra

कार्यक्रम की भव्य शुरुआत से पहले गायक विशाल मिश्रा ने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे , उस पल की गरिमा, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा ने पूरे माहौल को अलौकिक बना दिया और फिर… उन्होंब जब भारी उत्साह और जोश से भरे स्टूडेंट्स के बीच मंच पर कदम रखा, तो जैसे जादू बिखर गया ,घंटों तक अपनी सुरमयी आवाज़ से उन्होंने हर दिल को छू लिया, हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में एक यादगार एहसास छोड़ दिया संगीत, श्रद्धा और शानदार प्रस्तुति का ऐसा संगम—जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है… बस महसूस किया जा सकता था

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड पर हाई वोल्टेज साउंड और शानदार लाइटिंग के बीच विशाल मिश्रा के सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गीतों की गूंज ने हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन लव सॉन्ग्स की खास धूम रही, जिसने खासकर युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह भर दिया। हज़ारों की संख्या में उपस्थित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशाल मिश्रा कॉन्सर्ट का भरपूर लुत्फ उठाया।
बालीवुड गायक विशाल मिश्रा के सुरों से सजी स्टार नाइट में रोमांस का ऐसा जादू छाया कि पूरा माहौल रोमांटिक हो उठा।

अपनी भावपूर्ण आवाज और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति के लिए मशहूर विशाल मिश्रा ने स्टेज पर एक के बाद एक कई शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “पहले भी मैं”, “कैसे हुआ”, “जानिये”, “तेरी हो गईयां”, “दिल झूम”, “जिआल ए मिस्किन”, “चल तेरे इश्क में”, “मांझा” और “क्या बताऊं तुझे” जैसे सुपरहिट लव सॉन्ग्स की प्रस्तुति ने खासतौर पर युवाओं और कपल्स के दिलों में अलग ही उत्साह भर दिया।

जेनजी जनरेशन की भावनाओं, उनके प्यार के अंदाज और आधुनिक रिश्तों की नजाकत को बखूबी दर्शाते हुए विशाल मिश्रा ने अपनी गायकी से हर दिल को जोड़ दिया। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और मोबाइल फ्लैशलाइट्स के बीच बना रोमांटिक माहौल देर रात तक यादगार बना रहा।

