Shocking Reality News हैरान करने वाली खबर है जिसको पढ़कर आप भी चौंक जायेंगे। हिंदुस्तान में गुरु को भगवान से भी बड़ा बताया गया है। लेकिन हिंदुस्तान में ऐसे भी गुरु होते हैं जो इस रिश्ते को कलंकित करने में ज़रा देर नहीं लगाते हैं। बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीनियर एडवोकेट के यहां इंटर्नशिप कर रही लॉ की स्टूडेंट ने उसपर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। लड़की किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग आई और सारी बातें अपने दोस्तों और पुलिस को बताई।
Shocking Reality News इंटर्नशिप के आखिरी दिन की अश्लील हरकत

- Shocking Reality News बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीनियर एडवोकेट के यहां इंटर्नशिप कर रही लॉ की स्टूडेंट ने उसपर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। लड़की किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग आई और सारी बातें अपने दोस्तों और पुलिस को बताई। जिसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस द्वारा आरोपी सीनियर वकील को हिरासत में लिए जाने के बाद छात्रों का गुस्सा कुछ शांत हुआ। पुलिस मामले में पीड़िता और आरोपी दोनों से पूछताछ कर रही है।

- Shocking Reality News जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लॉ अंतिम वर्ष की छात्रा है और सीनियर एडवोकेट एन कुमार के यहां इंटर्नशिप करती है। शुक्रवार देर रात कुमार ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि वकील कुमार मुझे जबरन बेडरूम में लेकर गए और मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डालने लगे। मैंने मना किया तो बोलने लगे कि ये तो गुरु दक्षिणा है। मैं कैसे-जैसे वहां से बचकर भागी। पुलिस ने स्टूडेंट के बयान के आधार पर वकील एन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

- Shocking Reality News जानकारी के मुताबिक एनर्जी पार्क के पास सीनियर एडवोकेट की निरंजन एसोसिएट नाम से ऑफिस है। एक दिसंबर से ही पीड़िता यहां अपने एक दोस्त के साथ इंटर्नशिप कर रही है। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को इंटर्नशिप का आखिरी दिन था। सुबह में ही निरंजन कुमार ने कॉल किया था। उन्होंने जल्दी ऑफिस आने को कहा था। इस कारण सुबह 11:15 बजे वो पहुंच गई। उस वक्त वहां वो अकेली थी। कुछ देर बाद ही निरंजन कुमार उससे गंदी बात करने लगे। फिर रेप की कोशिश की। उस दरम्यान छेड़खानी की। जब वहां से भागने लगी तो उसके कपड़े तक खींचने की कोशिश हुई। इनकी खराब नियत को देख वह डर गई। घबराकर नीचे भाग आई। इसी दौरान पीड़िता ने अपने दोस्तों और 112 पर कॉल कर सूचना दी। तब ERSS और शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Shocking Reality News गुरुदक्षिणा मांग रहा था सीनियर वकील
- Shocking Reality News पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब वो ऑफिस पहुंची तो उसके दोस्त को सीनियर एडवोकेट ने किसी बहाने से नीचे भेज दिया। आरोप है कि निरंजन कुमार ने पहले जबरन अपने पास बिठा लिया। फिर दरवाजा बंद करने को कहा। जब आपत्ति जताई तो उन्होंने ने कहा कि आप बहुत खूबसूरत हैं। इसके बाद जबरदस्ती गले लगा लिया और आई लव यू बोला। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि निरंजन कुमार ने जबरन मेरा हाथ पकड़ लिया। बगल के कमरे की तरफ ले जाने लगे, जो उनका बेडरूम है। जब काफी डर सहम गई तब उसने कहा – डरो मत, यही मेरी गुरु दक्षिणा है। पुलिस ने सीनियर एडवोकेट निरंजन कुमार को इस मामले में हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से लिए गए बयानों और छात्रा के दोस्तों से बातचीत के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है।
ये हैं शादी न करने के 5 दिलचस्प फायदे https://shininguttarakhandnews.com/benefits-of-single-life/

