Shoulder Position नियमित रूप से रात की नींद लेना उतना ही जरूरी है जितना कि रोजाना भोजन करना, लेकिन अगर कंधे के दर्द की स्थिति लगातार बनी हुई है तो नींद हराम हो जाती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कुछ स्लीपिंग पोजिशन को अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं…
Shoulder Position कंधे का दर्द कैसे करें दूर ?
-

Shoulder Position - Shoulder Position ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स हमें रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद का लेकिन कई लोगों को कंधे, पीठ और गर्दन का दर्द ठीक से सोने नहीं देता. सोने में तकलीफ होती है. यहां तक की एक बार लेट जाएं, तो गर्दन हो या कंधे हिलाना मुश्किल हो जाते हैं. तो कुछ तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Shoulder Position
पीठ के नीचे तौलिया रख कर सोएं
Shoulder Position बैक स्लीपर्स यानी पीठ के बल सोने वाले लोगों को अपने बैक बोन या मेरुदंड को बेहतर बनाने के लिए पीठ के नीचे तौलिया को रोल करके सोना चाहिए. इससे दर्द में बहुत आराम मिलेगा क्योंकि तौलिया के रोल आपके पीठ को अच्छा सपोर्ट देता है जिससे आपको दर्द से राहत और अच्छी नींद भी आएगी.

एक अलग तकिए का प्रयोग करें

एक अलग तकिए का प्रयोग करें
Shoulder Position कई बार सुबह जागने के बाद गर्दन में दर्द महसूस होता है. इसके लिए जिम्मेदार है आपका तकिया. असल में आप जिस तकिए पर सो रहे हैं, हो सकता है वही आपके गर्दन में दर्द का कारण हो. ऐसे में तकिया लगाना बैक स्लीपर्स के लिए बेहतर है, जबकि पेट के बल सोने वालों को पतला या फिर तकिया बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए. जो लोग करवट लेकर सोते हैं, उनके लिए मोटा और मजबूत तकिया अच्छा है.

घुटनों के बीच पेल्विस के नीचे तकिया लगाकर सोएं

घुटनों के बीच पेल्विस के नीचे तकिया लगाकर सोएं
Shoulder Position अगर आप साइड स्लीपर हैं, तो आपको एक ऐसे तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपकी गर्दन और सिर को आराम दें. एक एक्स्ट्रा तकिया आपकी रीढ़ और कूल्हों को बेहतर स्थिति में रखने में मदद करता है, जिससे पीठ में दर्द की संभावना बहुत कम बनती है. अगर आप उन लोगों में से हैं, जो पेट के बल सोते हैं, तो कोशिश करें कि पेल्विस के नीचे एक बहुत ही नरम और पतला तकिया लगाकर सोएं.

सख्त गद्दे पर सोएं

सख्त गद्दे पर सोएं
Shoulder Position कंधे, गर्दन या फिर पीठ में दर्द होने की एक वजह आपका तकिया ही नहीं, बल्कि गद्दे भी हो सकते हैं. जी हां, मुलायम गद्दों पर सोने से अक्सर लोगों को दर्द की शिकायत होती है. दरअसल, इन गद्दों पर लेटकर बॉडी एकदम सीधी पोजीशन में नहीं रह पाती, जिससे पीठ में दर्द होने लगता है. इसलिए सोने के लिए हमेशा सख्त गद्दों का इस्तेमाल करना चाहिए.
लड़कियों का स्वयंवर और होली का दिन , ये है गजब का रिवाज https://shininguttarakhandnews.com/bhagoriya-festival-2023/

