Snowfall in Uttarakhand : अपनी बेहद खूबसूरत वादियों के लिए देश भर में मशहूर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों बर्फ़बारी ने पर्यटकों के ट्रिप को और भी शानदार बना दिया है देश के अलग-अलग राज्यों से लोग इसी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं
Snowfall in Uttarakhand अद्भुत नजारा देखिये

Snowfall in Uttarakhand नैनीताल , औली , मसूरी धनोल्टी के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध हरसिल इलाके में भी जमकर बर्फबारी हुई.. जिसके बाद यहां का नजारा किसी काल्पनिक तस्वीर से कम नजर नहीं आ रहा था .. आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे रसीले सेव के लिए मशहूर हरसिल की घाटी बर्फ की सफेद चादर से और भी खूबसूरत हो गए हैं..

यहां के स्थानीय मकान ज्यादातर खाली हो चुके हैं क्योंकि लोग इस बर्फीले मौसम में सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर जाते हैं …हालांकि कुछ एक परिवार ऐसे भी हैं जो पर्यटकों की आमद के साथ अपनी रोजी-रोटी को बनाए रखने के लिए बाजार में नजर आते हैं … लेकिन अधिकतर होटल खाली ही दिख रहे हैं…

आपको बता दें कि हरसिल चारों तरफ से कैंटोनमेंट छावनी से घिरा हुआ है … जिसकी वजह से यह पूरा इलाका बेहद सेंसिटिव जोन माना जाता है .. अगर आप देहरादून से आते हैं तो आपको उत्तरकाशी के रास्ते गंगोत्री से पहले हरसिल दिखाई देगा जो मुखबा से करीब 3 किलोमीटर पहले है।

आपको बता दें की मुखबा एक ऐसा पवित्र स्थान है जहां गंगोत्री धाम की डोली इन दिनों यहां पर स्थापित की जाती है जिसका पर्यटक और श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ लेते हैं। लेकिन बर्फबारी के साथ ही यहां समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। पानी जमा जाता है और बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में मज़ा लेने के साथ थोड़ी तकलीफ भी बर्दाश्त करने के लिए आप तैयार होकर ही आएं।
आशाराम को मिलेगी सज़ा – https://shininguttarakhandnews.com/asaram-case-news/

